Thursday, February 26, 2026
Homeछत्तीसगढ़कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का बदला लेते हुए भारत...

कश्मीर के पहलगाम में हुए आंतकी हमले का बदला लेते हुए भारत ने पलटवार किया;आतंक का हेडक्वार्टर तबाह,

रायपुरभारतीय सेना देर रात पाकिस्तान और पीओके में आतंकियों के नौ ठिकानों पर स्ट्राइक की है। भारत ने बुधवार की रात करीब डेढ़ बजे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत बहावलपुर, कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।इसके बाद छत्तीसगढ़ से रिएक्शन आने लगे हैं मुख्यमंत्री साय ने हर हर महादेव लिखकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया किया। वहीं उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी लिखा कि, सबका बदला लिया जाएगा।

मंत्री केदार कश्यप ने भी पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद सोशल मीडिया साइट x पर जय हिंद लिखकर पोस्ट किया है।  टीएस सिंहदेव बोले- आतंकियों को जवाब देना जरूरीएयर स्ट्राइक पर छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि सेना ने पीओके में आतंकी ठिकानों को तबाह किया है, पूरा देश जवानों के साथ खड़ा है। पाकिस्तान को माकूल जवाब मिला है।…पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक पर कृषि मंत्री रामविचार नेता ने कहा- देश गॉरवान्वित महसूस कर रहा है। जवानों ने आतंकी हमले का मुंहतोड़ जवाब दिया है।  पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक को लेकर मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सोशल मीडिया साइट x पर लिखा- जय भारत, जय हिंद “सबका बदला लिया जाएगा”

डिप्टी सीएम अरुण साव ने एयर स्ट्राइक पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया साइट x पर लिखा है कि ये नया भारत है, घर में घुसकर मारता है। अरुण साव ने लिखा है जब नाश मनुज पर छाता है। पहले विवेक मर जाता है।। पाक पोषित आतंकियों ने धर्म पूछकर भारत की बेटियों के 26 “सिंदूर” उजाड़े थे, आज मां भारती के लालों ने आपरेशन सिंदूर  लॉन्च करके नापाक आतंकवादियों के बड़े ठिकानों को ही उजाड़ दिया है।

दीपक बैज ने लिखा- आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब है ..पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने आई है। छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया साइट x पर पोस्ट कर लिखा- इंडियन आर्मी ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए आतंक के खिलाफ मुंह तोड़ जवाब दिया है।…मंत्री ओपी चौधरी ने भी ऑपरेशन सिंदूर पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया X पर लिखा- जय हिंद लिखा है

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments