Friday, February 27, 2026
Homeछत्तीसगढ़B.Ed शिक्षकों का आंदोलन: बस स्टैंड भाठागांव से शीतला माता मंदिर...

B.Ed शिक्षकों का आंदोलन: बस स्टैंड भाठागांव से शीतला माता मंदिर तक 2621 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली

रायपुर-छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी से निकाले गए B.Ed सहायक शिक्षकों ने समायोजन और सेवा सुरक्षा की मांग को लेकर  आंदोलन के 111 वे दिन 2621 फीट लंबी चुनरी यात्रा निकाली। यह यात्रा ISBT बस स्टैंड भाठागांव से शीतला माता मंदिर तक निकाली गई।शिक्षकों ने कहा कि यह आयोजन न केवल श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है, बल्कि संघर्ष की सकारात्मक दिशा में बढ़ते कदम है। वहीं आज मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की दूसरी बैठक होनी है।

अपनी मांगों को लेकर आंदोलन  में शामिल महिला शिक्षकों ने कहा कि -हमारी लड़ाई सिर्फ नौकरी की नहीं, आत्मसम्मान की है। नवरात्रि शक्ति की आराधना का पर्व है, और हर नारी में मां दुर्गा का अंश होता है। जैसे मां ने अधर्म के खिलाफ शस्त्र उठाए, वैसे ही हम भी अपने अधिकारों की रक्षा के लिए अडिग हैं। हमें विश्वास है कि हमारा संघर्ष सफल होगा। शिक्षिका गायत्री देवी मिंज ने कहा कि मैंने अपने विद्यार्थियों को घर और स्कूल, दोनों जगह संभाला। अब जब न्याय की घड़ी आई है, तो हम अपने हक के लिए खड़े हैं। हमें विश्वास है कि सरकार हमारी मांगों को समझेगी।

उन्होंने कहा कि ‘नवरात्रि पर्व के दौरान हमने चुनरी यात्रा निकालकर मां दुर्गा की आराधना की है। हम अपनी बात सरकार तक पहुंचाने की कोशिश की है। आज जहां नवरात्रि में देवियों की पूजा अर्चना हो रही है। लेकिन एक शिक्षिका, जो स्वयं नारी शक्ति का प्रतीक है, न्याय की आस में संघर्ष कर रही है, लेकिन उनकी मांगों को अनदेखा क्यों किया जा रहा है? हमें मां का आशीर्वाद प्राप्त है, और हमें विश्वास है कि सरकार भी हमें न्याय देगी।’

प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने कहा कि 3 जनवरी 2025 को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बनाई गई समिति की दूसरी बैठक 4 अप्रैल यानी आज प्रस्तावित है, जिसमें समायोजन के लिए ठोस निर्णय लिए जाने की संभावना है।

बर्खास्त शिक्षकों ने कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार पर पूर्ण विश्वास है और आशा है कि समिति का निर्णय उनके पक्ष में होगा। इस आयोजन को जनता का भी व्यापक समर्थन मिला, जिससे शिक्षकों के संघर्ष को नई ऊर्जा मिली। यह आंदोलन केवल अधिकारों की लड़ाई नहीं, बल्कि शिक्षा और सामाजिक न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल भी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments