Saturday, February 28, 2026
Homeछत्तीसगढ़देश के साथ छत्तीसगढ की 10 बड़ी सुपरफास्ट खबरे

देश के साथ छत्तीसगढ की 10 बड़ी सुपरफास्ट खबरे

टीम इंडिया ने फाइनल में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी जीत ली है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में इंडिया ने 252 का टारगेट 49 ओवर में चेज कर लिया।9 महीने में बतौर कप्तान रोहित शर्मा का यह दूसरा ICC खिताब है। उन्होंने पिछले साल 29 जून को टी-20 वर्ल्ड कप भी जिताया था।

टीम इंडिया 12 साल बाद चैंपियंस ट्रॉफी जीती
चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत का विजयी चौका लगते ही छत्तीसगढ़ में भी जीत का जश्न शुरू हो गया। रायपुर के जयस्तंभ चौक में में तिरंगा हाथ में लिए हजारों लोग जुटे और खुशी मनाई। दुर्ग में  आसमान भी आतिशबाजी की रोशनी में रंग गया। तिल्दा नेवरा  सहित प्रदेश के अन्य शहरों में भी राष्ट्र ध्वज लहराते लोग सड़कों उतरे और जश्न मनाया।
[इंडिया की जीत पर छत्तीसगढ़ में होली-दिवाली एक साथ]

भारतीय क्रिकेट टीम ने फाइनल में न्यूजीलैंड की टीम को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी, 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया की शानदार जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है और लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर दौड़ रहे हैं. इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति ने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दी. साथ ही पीएम मोदी और तमाम राजनीतिक दिग्गजों ने भी टीम इंडिया को बधाई दी है.

असाधारण खेल के असाधारण नतीजे…’, चैम्पियंस ट्रॉफी में टीम की जीत पर बोले पीएम मोदी

भावनाओं का गुबार देखा, और देखा जीत का खुमार.खिताब जीतने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा की जोड़ी ने गुजराती अंदाज में जश्न मनाया। इन दोनों ने स्टंप से डांडिया खेलना और अहमदाबाद की कमी दुबई में पूरी की।तस्वीरों में देखें यूं जश्न में डूबी टीम इंडिया

भावनाओं का गुबार देखा, और देखा जीत का खुमार

कोरबा में खुद को कलयुग का कल्कि अवतार बताने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक बुजुर्ग की हत्या की थी, साथ ही 5 और लोगों को मारने के लिए एक दीवार पर धमकी भी लिखी थी। पूरा मामला अब अवैध संबंध का निकला है। गिरफ्तार आरोपी का नाम विकास यादव (26 साल) है।

कलयुग का कल्कि अवतार बताकर हत्या करने वाला गिरफ्तार
रायपुर पुलिस ने न्यायिक रिमांड में जेल में बंद तीन बांग्लादेशी भाइयों को एक बार ​फिर रिमांड पर लिया है। इनसे अगले दो दिनों तक गहन पूछताछ की जाएगी। एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) की जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपियों में मोहम्मद इस्माइल 27साल, शेख अकबर 23साल और शेख साजन 22साल ने अलग-अलग देशों में संपर्क साधा था।
3 बांग्लादेशी को पुलिस ने फिर से लिया रिमांड पर
रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्किंग में खड़ी एक स्कॉर्पियो में अचानक आग लग गई। आग लगते ही धुएं की लपटें ऊपर आसमान में उठने लगी। जिससे आसपास हंगामा हो गया। पास में खड़ी कारों को किनारे करवाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग में काबू पाया। लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह चल कर खाक हो चुकी थी।
रायपुर रेलवे-स्टेशन पर खड़ी स्कॉर्पियो में भड़की आग

नक्सल प्रभावित बीजापुर की तस्वीर बदल रही है. डबल इंजन की सरकार का असर बीजापुर में देखने को मिल रहा है. भारत सरकार में आंतरिक सुरक्षा के विशेष सचिव प्रवीण वशिष्ठ ने बीजापुर का दौरा किया है. उन्होंने बीजापुर के धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र कोण्डापल्ली में चौपाल लगाई और यहां मुहैया कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली है.

मोदी सरकार के विशेष सचिव प्रवीण वशिष्ठ का बीजापुर दौरा
छत्तीसगढ़ में उद्यमिता आयोग का गठन किया जाएगा। इसकी घोषणा सीएम विष्णुदेव साय ने की है। यह आयोग राज्य में उद्यम शीलता की संस्कृति को मजबूत करेगा और रोजगार सृजन की संभावनाओं का अध्ययन करेगा। इसके तहत युवाओं के कौशल विकास और रोजगार प्रशिक्षण के लिए कार्य किया जाएगा।”विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत” के निर्माण के लिए हमें स्वदेशी को आत्मसात करना होगा।
छत्तीसगढ़ में होगा उद्यमिता आयोग का गठन,

बिहार के रोहतास स्थिति रेड लाइट एरिया में पुलिस ने छापामार कार्रवाई कर छत्तीसगढ़ की 41 नाबालिग लड़कियों को बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में पांच दलालों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में यह पला लगा है कि दलाल ने छत्तीसगढ़ की नाबालिग लड़कियों को 30 से 40 हजार रुपए कमाने का लालच देकर लेकर गए थे।

 40 हजार का लालच देकर बुलाई गईं थीं 41 लड़कियां,

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments