Homeछत्तीसगढ़भिलाई के सेक्टर-6 में टेलरिंग शॉप में भीषण आग, दुकान जलकर राख;...

भिलाई के सेक्टर-6 में टेलरिंग शॉप में भीषण आग, दुकान जलकर राख; लाखों के नुकसान की आशंका

फायर ब्रिगेड की टीम ने संभाला मोर्चा, आग लगने का कारण अज्ञात

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-6 में एक टेलरिंग शॉप में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दुकान लगभग जलकर राख हो गई। इस घटना में लाखों रुपये की क्षति होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए प्रयास शुरू किए। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे सामान को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। हालांकि, वास्तविक नुकसान का आकलन अभी सामने नहीं आया है।

यह पूरा मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह रही, इसकी जानकारी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments