छत्तीसगढ़

आरंग नेशनल हाईवे पर डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई कार; 5 की गई जान

रायपुर छत्तीसगढ़ के आरंग नेशनल हाईवे 53 आज  एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है.. तेज रफ़्तार कार और ट्रक में आमने- सामने जोरदार भिड़ंत हो जाने से  इस  टना में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में महिला भी शामिल है। पूरा मामला मंदिर हसौद थाना क्षेत्र के उमरिया गांव के पास की है। हादसे के बाद कार में सवार अंदर ही दबे रहे सभी के शव  जेसीबी से बाहर निकला गया, सड़क हादसे में जिन पांच लोगों की मौत हुई है वे सभी उरला रायपुर के रहने वाले हैं

हादसा इतना भयानक था कि, कार के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हादसे के बाद सड़क पर लंबी जाम की स्थिति देखने को मिली है। कार के टायर फटने के कारण घटना हुई है कार की रफ्तार, इतनी तेज थी कि डिवाइडर तोड़कर सामने से आ रहे ट्रक से जाकर टकरा गई . मामले की सूचना मिलने के बाद मौके पर एडिशनल एसपी ग्रामीण समेत मंदिर हसौद पुलिस मौजूद है।

इसी तरह नारायणपुर जिले में सड़क के गड्ढों से ट्रैक्टर ट्रॉली बेकाबू होकर पलट गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायल हैं। घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button