Homeछत्तीसगढ़सरकारी धान से भरी ट्रक में लगी आग.धूं-धूंकर जला ट्रक

सरकारी धान से भरी ट्रक में लगी आग.धूं-धूंकर जला ट्रक

दुर्ग जिले के उतई सीआईएसफ बटालियन क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आई है .यहां सरकारी धान से भरी एक ट्रक में अचानक आग लग गई।और कुछ ही मिनटो में आग तेजी से फैल गई .और देखते ही देखते .ट्रक आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी वहां पहुंची लेकिन जब तक आग पर काबू पाया जाता ट्रक के सामने का केबिन वाला हिस्सा पूरी तरह से जल गया।

ट्रक ड्राइवर रविवार शाम को घोटवानी धान खरीदी केंद्र से 725 बोरा धान लोड करके उतई रोड होते सेलूद स्थित राइस मिल जा रहा था।  जैसे ही उतई पार करके आगे बढ़ा ट्रक में आग लग गई। ड्राइवर का कहना है कि ट्रक का इंजन ओवर हीट हो गया था, जिसके चलते उसमें आग लगी है।

चलते ट्रक से धुआं निकलता देख ड्राइवर ने ट्रक के सड़क के किनारे खड़ा किया और देखा तो इंजन में आग लग गई थी। वो तुरंत वहां से दूर भागा। उसने डायल 112 को फोन किया। सूचना मिलते ही उतई पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद अग्निशमन विभाग कार्यालय दुर्ग में इसकी सूचना दी गई।

ट्रक की आग को बुझाते दमकल कर्मी

आग की सूचना मिलते ही अग्निशमन और आपदा प्रबंधन की दमकल टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन कर्मियों ने जलते हुए धान से भरे ट्रक पर एक गाड़ी पानी की मदद से काबू पाया। दमकल कर्मियों ने सबसे पहले ट्रक के उस हिस्से को बुझाया जहां धान लोड था। इससे अधिक धान की बोरियों में आग नहीं लगा। साथ ही समय रहते आग बुझने से वो दूसरी जगह नहीं फैल पाई।

ट्रक के ड्राइवर ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसके ट्रक का टेम्परेचर मीटर खराब था। इससे उसे ओवर हीटिंग की जानकारी नहीं लग पाई। जब उसने ट्रक से धुआं निकलता हुआ देखा तब उसे ओवर हीटिंग का एहसास हुआ, लेकिन तब तक ट्रक में आग फैल चुकी थी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments