Homeछत्तीसगढ़विधानसभा सत्र.आज से.:राज्यपाल के अभिभाषण से आज होगी शुरुआत,

विधानसभा सत्र.आज से.:राज्यपाल के अभिभाषण से आज होगी शुरुआत,

रायपुर

छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज (सोमवार) पहला दिन है। शेड्यूल के मुताबिक पहले दिन राज्यपाल का अभिभाषण होगा। देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन का उल्लेख भी सत्र में किया जाएगा। इसके बाद वित्त मंत्री ओपी चौधरी अनुपूरक बजट कब प्रस्ताव सदन में रखेंगे, इस पर चर्चा होगी। इसके बाद सभी विधायक मंत्री नया रायपुर में बन रहे विधानसभा की नई बिल्डिंग का दौरा करने जाएंगे।

छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने बताया कि इस सत्र में 2367 प्रश्न विधायकों ने लगाए हैं। ध्यान आकर्षण की 122 सूचना आई है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च दोपहर 12बजे सरकार का बजट पेश करेंगे। यह साय सरकार का दूसरा बजट होगा। वहीं शाम को बीजेपी और कांग्रेस ने अपने-अपने विधायक दल की बैठक रखी है।

बजट सत्र के दौरान सरकार और विपक्ष दोनों घिरेंगे। महंगाई, बेरोजगारी, बिजली बिल और धान खरीदी में किसानों की समस्याओं को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकती है। साथ ही, कांग्रेस कार्यकाल की योजनाओं को बंद किए जाने का मामला भी जोरशोर से उठाया जा सकता है। इसके साथ ही कोयला, शराब, पीएससी घोटाले पर कांग्रेस घिर सकती है।

विधानसभा की कार्यवाही को लेकर डॉक्टर रमन सिंह ने बताया कि 24 फरवरी से 21 मार्च तक के सत्र में कुल 17 बैठकें होंगी। पहले दिन यानी आज राज्यपाल का अभिभाषण होगा। कल 25 फरवरी को साल 2024-25 के तीसरे अनुपूरक बजट की मांगों पर चर्चा होगी।

रमन सिंह ने बताया कि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि की छुट्टी होगी। इसके बाद हर शनिवार-रविवार को छुट्टी होगी। बाकी दिन विधायकों के सवालों पर चर्चा होगी। 13 मार्च से लेकर 16 मार्च तक छुट्टी और होली के त्योहार की वजह से विधानसभा की कार्यवाही नहीं होगी। 17 मार्च से दोबारा सदन की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 21 मार्च तक चलेगी।

कैबिनेट मीटिंग में 4 विधेयकों को मंजूरी

बजट सत्र के शुरू होने से पहले शनिवार को साय कैबिनेट की बैठक में 4 विधेयकों को मंजूरी दी गई है। इनमें स्टांप ड्यूटी संशोधन, लोकतंत्र सेनानी सम्मान, अनुपूरक बजट, 2025-26 के बजट अनुमान शामिल हैं। ये सभी विधेयक बजट सत्र में पेश किए जाएंगे

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments