भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी के दूसरे मैच में पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम ने 2017 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में मिली 180 रन की हार का हिसाब बराबर कर दिया। दुबई में रविवार को पाकिस्तान ने 241 रन बनाए। भारत ने 42.3 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।भारत से विराट कोहली ने नाबाद 100, श्रेयस अय्यर ने 56 और शुभमन गिल ने 46 रन बनाए।
भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया:कोहली का 51वां वनडे शतक,
चैंपियन ट्रॉफी 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया है। भारत की जीत को लेकर रायपुर में भी जश्न का माहौल रहा। क्रिकेट प्रेमी जमकर आतिशबाजी करते रहे। रायपुरजयस्तंभ चौक,तिल्दा नेवरा में दीनदयाल चौक,और गुरुनानक वार्ड 5 में पार्षद राजेश कोटवानी के नेत्रत्व में जमकर आतिशबाजीकी गई । बिलासपुर-दुर्ग समेत प्रदेशभर में क्रिकेट लवर झूमते रहे ।
भारत ने पाकिस्तान को हराया…रायपुर तिल्दा नेवरा में जश्न का माहौल
छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र आज से शुरू होगा, साय सरकार के वित्त मंत्री ओपी चौधरी 3 मार्च को दोपहर 12.30 बजे दूसरा बजट पेश करेंगे। तैयारियां पूरी कर ली गई है। बीते साल वित्त मंत्री ने 1 लाख 47 हजार 500 करोड़ का बजट पेश किया था। माना जा रहा है कि इस बार बजट का आकार पिछले साल के मुकाबले बढ़ेगा।
छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र…3 मार्च को पेश होगा बजट
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के रावतपुरा कालोनी फेस 2 में एक सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में 2 नाबालिगों और 1 महिला की गिरफ्तारी हुई है।गिरफ्तार महिला अपने ही नाबालिग बेटे और उसके दोस्त के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था ।
रायपुर में चोरी करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार
कवर्धा में कांग्रेस समर्थित जगनी कामू बैगा को जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 06 से 800 वोटों से जीत दर्ज करने का दावा कर अपनी जीत का जश्न मना चुकी थी, लेकिन जीत का सर्टिफिकेट विपक्षी कैंडिडेट को देने पर विवाद खड़ा हो गया। कलेक्टर दफ्तर के बाहर कांग्रेस नेताओं ने धरना देकर हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस ने दोबारा मतगणना की मांग की है पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 13 मतगणना केंद्रों में गड़बड़ी हुई है।
जीत का जश्न मनाने के बाद हारी बैगा महिला प्रत्याशी
रायपुर के निजी इस्पात कंपनी से 3 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। कंपनी की शिकायत पर तिल्दा नेवरा पुलिस ने ओडिशा के आयरन और माइंस कंपनी के संचालक के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है।
रायपुर की इस्पात कंपनी से 3 करोड़ की धोखाधड़ी
रविवार को मन की बात के 119 वें एपिसोड पर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, “हम नियमित रूप से मन की बात सुनते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिन विषयों पर चर्चा करते हैं और जनता के साथ साझा करते हैं, वे अद्भुत है, इससे हमें काम करने के तरीके में प्रेरणा मिलती है।उन्होंने कहा, “इस एपिसोड में प्रधानमंत्री ने जिस तरह से मोटापे के बारे में हम सभी को जागरूक किया, वह प्रेरणादायक है।
मंत्री-विधायकों ने सुनी PM के मन की बात
सकल जैन समाज की भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2025 के कार्यों और रुपरेखा निर्धारण के लिए प्रधान कार्यालय का उद्घाटन जैन संस्कार विधि से हुआ। उद्घाटन रायपुर पश्चिम विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत द्वारा सदर बाजार के ऋषभ देव जैन मंदिर में किया गया।इस मौके पर समिति के अध्यक्ष महावीर कोचर,सहित जैन समाज के सभी घटक, ट्रस्टी और अध्यक्ष समाज प्रमुख विशेष रूप से उपस्थित थे।
रायपुर में जैन समाज के महोत्सव समिति का प्रधान कार्यालय
बीजापुर में सुरक्षाबलों ने माओवादियों की घातक प्लानिंग को फेल कर दिया है. गंगालूर इलाके में सुरक्षाबलों के कैंप से महज 100 मीटर की दूरी पर फोर्स ने बीयर बम को बरामद किया है. अगर इसमें धमाका हो जाता तो बड़ी घटना घट सकती थी.नक्सलियों ने बीयर के बोटल में IED को फिट किया था.
बीजापुर में नक्सलियों का बीयर बम बरामद, बोतल में लगाया था IED
तमिलनाडु के कोयंबटूर के ईशा योग केंद्र में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का त्योहार भव्य तरीके से मनाया जाएगा. इसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार विशेष अतिथि के रूप में भाग लेंगे.महाशिवरात्रि से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने त्योहार की शानदार सफलता की कामना की है.