Homeछत्तीसगढ़आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ सहित देश की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज...

आईए देखते हैं छत्तीसगढ़ सहित देश की 10 बड़ी खबरें फटाफट अंदाज में

नई दिल्ली : बीजेपी की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। रेखा गुप्ता गुरुवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी।

विधायक दल की नेता चुनी गईं रेखा गुप्ता

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में बॉयफ्रेंड के लिए 2 लड़कियां आपस में भिड़ गई। प्रेमी से बात करने पर एक-दूसरे के बाल खींचे, फिर जमकर मारपीट की। कुछ युवतियां उनको रोकती भी दिखी, लेकिन दोनों झगड़ती रही। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला मणिपुर थाना क्षेत्र का है।
बॉयफ्रेंड के लिए सड़क पर भिड़ीं 2 लड़कियां,एक-दूसरे के बाल खींचे,
रायपुर में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। शहर के दलदल सिवनी के आर्मी चौक में 6 साल के बच्चे पर झुंड में घूम रहे खूंखार कुत्तों ने 13 फरवरी की शाम हमला कर दिया, जिससे बच्चा बूरी तरह जख्मी है और उसका इलाज चल रहा है। बच्चे ही हालत नाजुक बताई जा रही है।
रायपुर में 6 साल के बच्चे पर कुत्तों का हमला:10 मिनट तक नोचते रहे,

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र में पिता की मौत की खबर मिलने के बाद भी शिक्षक बेटे ने पहले अपनी चुनाव ड्यूटी निभाई और फिर नम आंखों से पिता का अंतिम संस्कार किया। 55 वर्षीय बजरंग पटेल की सीढ़ियों से गिरने के कारण मौत हो गई। मामला देवरमाल गांव की है।

सजी थी पिता की अर्थी…चुनावी ड्यूटी पर तैनात था बेटा

डोंगरगढ़ के विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर शाम को अचानक आग लग गई। पहाड़ी के घने जंगलों में लगी आग से दूर-दूर तक धुआं फैल गया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले पहाड़ी पर तेज चमक दिखाई दी। बाद में वहां आग की लपटें उठती देखी गईं। आग इतनी बड़ी है कि शहर के कई हिस्सों से दिखाई दे रही है।

डोंगरगढ़ में मां बम्लेश्वरी मंदिर की पहाड़ी पर भीषण आग
छत्तीसगढ़ में नए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर दिल्ली तक लॉबिंग चल रही है। PCC चीफ के लिए टीएस सिंहदेव का नाम उछला है, लेकिन आदिवासी नेता को कमान देने की मांग जोरों पर है। पूर्व मंत्री शिवकुमार डहरिया और अमरजीत भगत ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनने डहरिया-भगत का दिल्ली में डेरा

लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल और रायपुर के विधायक राजेश मूणत ने महाकुंभ में स्नान किया। इस दौरान नेताओं ने अपने परिवार, मित्रों और सहयोगियों के साथ तीर्थराज प्रयागराज में विशेष पूजा की। रायपुर के पार्षद भी एक बस में सवार हाेकर महाकुंभ में पहुंचे।

बृजमोहन-मूणत की महाकुंभ में डुबकी

मोहम्मद रिजवान की कप्तानी वाली पाकिस्तान टीम के लिए आईसीसी चैम्प‍ियंस ट्रॉफी 2025 का आगाज बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. बुधवार (19 फरवरी) को खेले गए ओपनिग मुकाबले में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 60 रनों से करारी शिकस्त दी. यह मुकाबला कराची के नेशनल स्टेडियम में हुआ…

बाबर-रिजवान की फौज को न्यूजीलैंड ने किया ढेर

छत्तीसगढ़ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दूसरे चरण की वोटिंग शुरू हो गई है .प्रदेश के 43 विकासखंडों में वोटिंग होगी. राज्य निर्वाचन आयोग से मिली जानकारी के मुताबिक इस चरण में कुल 46,83,736 वोटर्स अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. राज्य चुनाव आयुक्त अजय सिंह ने पंचायत चुनाव से जुड़ी जानकारी देते बताया कि दूसरे चरण में 26 हजार 988 पंच पद के लिए, 3 हजार 774 सरपंच पद हेतु वोटिंग होगी.

छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव का दूसरा चरण का मतदान शुरू

बस्तर: बस्तर राज परिवार की शाही शादी राजमहल से हुई. 107 साल बाद बस्तर में राजमहल से राजपरिवार के सदस्य की शादी हुई है.शाही शादी का जश्न शुरू हो चुका है. हल्दी की रसम के बाद बस्तर गद्दी के राजा कमलचंद भंजदेव की शाही बारात शहर में निकाली गई. हाथी पर सवार होकर कमलचंद भंजदेव बारात में निकले.

बस्तर राज परिवार में शाही शादी का जश्न शुरू,
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments