रायगढ़ ,सीएम ने बनाई अदरक वाली कड़क चाय:लोगों ने कहा,वाहचाय तो कमाल की है!
इंदर कोटवानी —
रायगढ़-छत्तीसगढ़ में नगरिय निकाय चुनाव के माहौल में रायगढ़ पूरी तरह से छाया हुआ है….। भाजपा ने चाय वाले जीवर्धन को महापौर का प्रत्याशी बनाकर कहा जाए तो हीरो बना दिया है…। इस चाय वाले हीरो की चर्चा न केवल प्रदेश में बल्कि पूरे देश में हो रही है।
उससे भी बड़ी बात ये है कि जीवर्धन के महापौर प्रत्याशी बनाने का असर भाजपा के लिए मुनाफेका सौदा साबित होता दिखाई दे रहा है,इसका असर अन्य जगहों पर हो रहे चुनाव पर भी होता दिख रहा है। ऐसे भाजपा हर चुनाव में कुछ ना कुछ नया करती है, पिछले बार विधानसभा में गरीब ईश्वर साहू को टिकट देकर सबको चौंका दिया था…। और जब चुनाव का परिणाम आया तो ईश्वर साहू ने चुनावी क्रिकेट के मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों को क्लीन बोल्ड कर दिया था। इस बार भाजपा ने चाय वाले पर दाव लगाया है……। रायगढ़ में सभी को गरम-गरम चाय पिलाने वाला जीवर्धन अब चुनावी पिच पर एक चर्चित चेहरा बनाकर सामने आ गया है।
बुधवार को तो इस चाय वाले ने कमाल ही कर दिया, क्योंकि चाय की दुकान में चाय जीवर्धन नहीं बना रहा था. बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री साय अपने हाथों से चाय बनाकर लोगों को पिला रहे थे, …. चुनावी गर्मी के बीच CM ने जब लोगो को हाथ से चाय पिलाई तो रायगढ़ में माहौल चाय की भाप से और भी गरम हो गया।
दरअसल मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,भाजपा के महापौर प्रत्याशी के समर्थन में रायगढ़ में रोड शो करने आए थे। 5 किलोमीटर लंबे रोड शो में मुख्यमंत्री के साथ जयर्धन और मंत्री ओ पी चौधरी भी फूलों से सजे वाहन पर सवार होकर लोगों का अभिवादन करते हुए चल रहे थे।
रोड शो में उमड़ी भीड़ ने जिस जोश के साथ जीववर्धन स्वागत करते के उसके पक्ष में नारे लगाए उससे स्पष्ट हो गया कि रायगढ़ की जनता चाय बनाने वाले के साथ है।
भीड़ प्र उनके जोश को देख मुख्यमंत्री भी गदगद हो गाए प्र रोड शो करने के बाद सीधे जीवर्धन चौहान की मिनीमाता चौक स्थित चाय दुकान पहुंच गए…। यहां तो मुख्यमंत्री ने गजब कर दिया उन्होंने वहां न केवल चाय बनाई बल्कि खुद लोगों को प्याली थमाते हुए बोले-चाय से ज्यादा मीठी जीवर्धन भाई की जुबान और उनका व्यवहार है।
यहां मुख्यमंत्री ने लोगों को चाय पिलाते हुए कहा कि एक साधारण कार्यकर्ता की मेहनत का सम्मान भाजपा में ही संभव है जिस तरह चाय बेचने वाले नरेंद्र मोदी आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता बने है .. इस तरह जीवर्धन भाई भी जनता के आशीर्वाद से रायगढ़ के महापौर बनेंगे….। C M साहब बीच-बीच में कहने लगे अरे भाई जीवर्धन की पी लो मीठी अदरक वाली कड़क चाय…। लोग भी चाय पीकर कहने लगे वाह क्या चाय है.. चुनाव प्रचार के बीच यह चाय सिर्फ एक प्याला नहीं बल्कि पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए जोश और ऊर्जा का नया स्वाद थी।

ओपी ने भी बनाई थी चाय
इससे पहले सोमवार को वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने भी जीवर्धन चौहान की दुकान पर उनके साथ चाय बनाई थी। प्रत्याशी जीवर्धन ने उन्हें अपने हाथों से चाय पिलाई। दुकान में ओपी चौधरी को देखकर आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई थी।
वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने लोगों को चाय पिलाते हुए कहा कि, जीवन में कोई भी काम छोटा नहीं होता। बशर्ते वह ईमानदारी और लगन से किया जाए। उन्होंने कहा कि, जीवर्धन ईमानदारी की मिसाल है। जीवर्धन ने चाय बेचते हुए बतौर कार्यकर्ता 29 साल से भाजपा की सेवा की है। उनकी ईमानदारी की वजह से भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

