सटोरियों को मंच पर देख होती रही चर्चा .
तिल्दा नेवरा..छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज तिल्दा में 7:30 करोड़ की लागत से बनने वाली इन डोर स्टेडियम का भूमि पूजन किया…
इस मौके पर राजस्व एवं खेल मंत्री टक राम वर्मा धरसिवा विधानसभा के विधायक अनुज शर्मा भारतीय जनता पार्टी के जिला ग्रामीण अध्यक्षशाम नारंग जिला महामंत्री राम पंजवानी, नगर पालिका अध्यक्ष लेमीक्षा गुरु डहरिया, युवा नेता महेश अग्रवाल विकास कोटवानी विशेष रूप से उपस्थित थे..

हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित भूमि पूजन कार्यक्रम में पधारे रमन सिंह ने सर्वप्रथम इनडोर स्टेडियम के लिए भूमि पूजन किया. पंडित गणेश शर्मा ने भूमि पूजन के लिए विधि विधान के साथ पूजा कराई..
इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ रमन सिंह ने कहा कि आज हमारा प्रदेश 25 साल का युवा हो चुका है… उन्होंने शेर शेर की सभी को बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन तिल्दा वीडियो के लिए शुभ दिन है और मेरे लिए भी सौभाग्य की बात है आज मैंने यहां 750 लाख रुपए की लागत से बनने वाले इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन किया है..

डा.रमन सिह ने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है वह करती है। विष्णु देव की सरकार ने तो छत्तीसगढ़ में कमाल के विकास कार्य किए हैं.. डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ का अलग राज्य बनने और यहां हो रहे विकास के लिए मैं अटल बिहारी वाजपेई को धन्यवाद देता हूं. आज भले ही अटल जी हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी यादों और उनके द्वारा स्थापित कि गए छत्तीसगढ़ कोभूलाया नहीं जा सकता.. उनके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने तो चमत्कार ही कर दिया है देश को ऐसा प्रधानमंत्री मिला है जो पिछले 11 सालों से निरंतर देश की सेवा कर रहा है. उन्होंने 11 सालों में एक भी दिन छुट्टी नहीं ली है..

उत्तर प्रदेश में योगी और दिल्ली में मोदी खुला काम कर रहे हैं. इनके ना कोई आगे है ना पीछे गरीबी से चलकर चाय बेचते हुए मोदी प्रधानमंत्री बने हैं. इन पर 11 साल में एक भी भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा है, वही उत्तर प्रदेश के योगी ऐसे मुख्यमंत्री है जिसने गलत लोगों को ठीक करने का ठेका ले लिया है..।
)(इतना रमन सिंह का गंगा चलेगा और बाजू में विजुअल चलते रहेंगे)
डॉ रमन सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव जी भले ही सीधे साधे हैं मगर काम करने में एक नंबर है चुनाव के पहले जो वायदा किया था, और मोदी की जो गारंटी दी गई थी उसे विष्णु देव सरकार पूरा कर रही है.. .हिंदुस्तान में मैंने ऐसा मुख्यमंत्री नहीं देखा ..
रमन सिह ने कहा हमारा देश पूरी दुनिया में सबसे युवा देश है इस देश को हिंदुस्तान कहते हैं युवा इस देश की तकदीर लिखते हैं इस बात को स्वामी विवेकानंद जी ने शिकागो की सभा में भी कहा था.. विवेकानंद जी को 2 मिनट का समय बोलने के लिए मिला था एक लाइन में उन्होंने शिकागो के देश के भाई और बहनों इतना ही बोला तो पूरा हाल तालियो से गड़गड़ा उठा..

डॉक्टर साहब ने कहा कि छत्तीसगढ़ में तेजी से विकास हो रहे हैं एक समय था जब यहां 208 कॉलेज हुआ करते थे आज बढ़कर 484 कॉलेज हो गए हैं.. इसी तरह 34 नर्सिंग कॉलेज थे आज उनकी संख्या 68 हो गई है.. डॉ रमन सिंह हंसते हुए कहा कि आपके क्षेत्र का विधायक जो मंत्री है टंक राम वर्मा चमत्कारिक आदमी है.
टंकारा मैसेज चमत्कारिक आदमी है भूषण और कविता में सब का मन मोह लेता है उन्होंने मजाक भर लहजे में कहा कि जब मैं आज बैठा था तो मेरे एक तरफ हीरो अनुष था दूसरे तरफ कलाकार टकराम वर्मा था .. मैं दोनों के बीच में फस गया था..टक राम ने अपने क्षेत्र की बातों को विधानसभा में मजबूती से रखा है 1 साल में उन्होंने 3 करोड़ के महतारी वंदन सामूहिक भवन 2 करोड़ का रंग मंच डेढ़ करोड़ का सीसी रोड चार करोड़ के स्कूल के कार्य 4 करोड़ के धान खरीदी केंद्र कल 17 करोड़ 20 लाख का काम उन्होंने कराया है..
टंक वर्माने अपना उद्बोधन छेरछेरा की बधाई देती शुरू किया उन्होंने कहा कि आज का दिन हम सब के लिए यादगार का दिन रहेगा हमारे बीच रमन सिंह जैसी शख्सियत इस मंच पर मौजूद है आज डॉ रमन सिंह ने इनडोर स्टेडियम का भूमि पूजन किया है डॉ रमन सिंह ने 15 सालों तक छत्तीसगढ़ को सावरा और बड़ा किया उनके द्वारा लागू की योजनाएं आज पूरे हिंदुस्तान के सभी राज्यों में चल रही है.. उन्होंने कहा कि 2000 में छत्तीसगढ़ राज्य बना और मुख्यमंत्री अजीत जोगी बने थे उसके बाद जोगी सरकार ने कितना अत्याचार और भ्रष्टाचार किया यह किसी से छुपा नहीं है 2003 में भाजपा सरकार बनी और उसके बाद 15 सालों तक डॉ रमन सिंह के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ बड़ा होता गया.. आज भी डॉक्टर साहब को चावल वाले बाबा के नाम से जाना जाता है..
इसके पहले सभा को विधायक अनुज शर्मा और भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम नारंग ने भी संबोधित किया
आईएस अवसर पर 20 मानसमंडलियो को 8 हजार का चेक प्रदान किया गया ,,कार्यक्रम में घनशयाम अग्रवाल सागर पंजवानी,सुमन गोस्वामी दीपक शर्मा सुरेश वर्मा ,लखमी चंद,नरेंद्र शर्मा पोषण वर्मा ,अनिल शर्मा विसेश रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन ऋषि कुमार वर्मा ने किया..
सटोरियों को मंच पर देख होती रही चर्चा …
कार्यक्रम के दौरान मंच पर एक सटोरियों को बैठे देख कार्यक्रम स्थल पर चर्चा का विषय बना रहा, इतना ही नहींकार्यक्रम के समापन के पूर्व मंत्रियों को दिए गए स्मृति चिन्ह में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के द्वारा और एक जिला प्रतिनिधि के कहने पर उस सटोरिए को भी स्मृति चिन्ह प्रदान गया.. हालांकि सटोरियों के बारे में पूर्व मुख्यमंत्री विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह को जानकारी नहीं थी ..लेकिन मंत्री से लेकर मंच पर बैठे कई नेताओं को इस बात का जानकारी है कि शहर में भाजपा का चोला ओढ़ कर सट्टे का व्यवसाय करने वाला सटोरिया मंच पर विराजमान है.. चर्चा यह भी है कि सटोरिया की तस्वीर लोगों ने खींच कर रखी है.. ताकि समय पर इन तस्वीरों को भाजपा के बड़े नेताओं को बचाया बताया जा सके