Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में कौन होगा बीजेपी नया बॉस ?

छत्तीसगढ़ में कौन होगा बीजेपी नया बॉस ?

रायपुर:छत्तीसगढ़ में कौन होगा बीजेपी नया बॉस  इसे लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। छत्तीसगढ़ में मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, वहीं जिला अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति अभी बाकी है। बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए अधिकारियों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र बीजेपी के सीनियर नेता विनोद तावडे को छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रदेश अध्यक्ष बनने की रेस में पार्टी के कई सीनियर नेता हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी इस बार ओबीसी नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है।

छत्तीसगढ़ में अभी किरण सिंह देव भाजपा के अध्यक्ष हैं इनका कार्यकाल का परफॉर्मेंस काफी अच्छा रहा है.. किरण देव कार्यकाल इसी महीने पूरा हो जाएगा.l किरण देव सिंह को दिखाना हैछत्तीसगढ़

जानकारी के अनुसार,प्रदेश बीजेपी संगठन सभव:तह आज या आने वाले दो तीन दिनों में सभी जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा कर दी जाएगी ,, जिला अध्यक्षों के नाम की घोषणा के बाद प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव कराया जाएगा। हालांकि छत्तीसगढ़ में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कब होंगे इसको लेकर कोई घोषणा नहीं की गई है।माना जा रहा है कि इसी महीने मकर संकात के बाद किसी भी दिन नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव कराया जाएगा..

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर बीजेपी में दावेदारों की फेहरिस्त लंबी है, छत्तीसगढ़ बीजेपी में चर्चा है कि पार्टी इस बार किसी ओबीसी वर्ग के नेता को प्रदेश अध्यक्ष बना सकती है। साय कैबिनेट में सभी वर्गों को साधा गया है। ऐसे में प्रदेश की ओबीसी राजनीति पर फोकस करते हुए बीजेपी बड़े चेहरे पर दांव लगा सकती है।

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के लिए सीनियर नेताओं के नाम की चर्चा है। जिन नामों की चर्चा है उसमें पार्टी के सीनियर विधायक धरमलाल कौशिक का नाम सबसे आगे है।

[धरमलाल कौशिक का फोटो]   कौशिक पहले भी यह जिम्मेदारी संभाल चुके हैं उसके साथ ही रमन सिंह की कैबिनेट में मंत्री भी रह चुके हैं। ओबीसी के बड़े नेताऔर पार्टी का एक बड़ा चेहरा हैं। इसके अलावा मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव के भी रिपीट होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

कहा जा रहा है कि अगर किरण सिंहदेव को रिपीट नहीं किया जाता है तो उन्हें कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। विष्णुदेव साय कैबिनेट में अभी दो विधायकों को मंत्री बनाया जा सकता है। ऐसे में किरण सिंहदेव के नाम की अटकलें लगाई जा रही हैं। सामान्य वर्ग से शिवरतन शर्मा का भी नाम प्रदेश अध्यक्ष की रेस में है। इसके अलावा विक्रम उसेंडी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का भी नाम शामिल है

ऐसे राजनीति में चर्चाओ का बाजार तो हमेशा गर्म रहता है अब जब तलक अध्यक्ष के लिए किसी नेता के नाम का ऐलान   नही हो जाता तब तलक कयासों के बाजार भी गर्म रहेगे ,ऐसे बीजेबी 2014 के बाद से जैसा ट्रिक देखा जा रहा है जिनके नमो कि चर्चा रहती है उनका कल्याण नही होता और परदे के पीछे से किसी और का नाम सामने आ जाता है..

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments