Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़महादेव सट्टा ऐप मामले में नई गिरफ्तारी:कोलकाता से शेयर ब्रोकर गिरफ्तार, ब्लैक-मनी...

महादेव सट्टा ऐप मामले में नई गिरफ्तारी:कोलकाता से शेयर ब्रोकर गिरफ्तार, ब्लैक-मनी को वाइट में बदला, ED ने 388 करोड़ की संपत्ति कुर्क की

रायपुर-महादेव सट्टा ऐप मामले में ED की टीम ने एक नई गिरफ्तारी की है। शनिवार को ED ने शेयर ब्रोकर गौरव कुमार केडिया को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने आरोपी गौरव को 5 दिन की कस्टोडियल रिमांड पर ED को सौंप दिया। ED ने शेयर ब्रोकर को कोलकाता से गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के मुताबिक गौरव केडिया महादेव सट्टा एप मामले में जेल में बंद नितिन टिबरेवाल समेत ऑनलाइन बैटिंग ऐप से जुड़े लोगों के लिए शेयर खरीदता बेचता था। साथ ही सट्टे से आने वाली ब्लैकमनी को शेयर ट्रेडिंग कर वाइट मनी बदलने काम करता था।

388 करोड़ की संपत्ति कुर्क

ईडी ,रायपुर जोनल ऑफिस ने महादेव सट्टा ऐप मामले में 387.99 करोड़ की संपत्ति को कुर्क किया है। गौरतलब है कि इस केस में फरार चल रहे आरोपी हरि शंकर टिबरेवाल से संबंधित मॉरीशस स्थित कंपनी मेसर्स टानो इन्वेस्टमेंट अपॉर्चुनिटीज द्वारा FPI and FDI में निवेश किया गया।

साथ ही छत्तीसगढ़, मुंबई और मध्य प्रदेश में स्थित प्रमोटरों के नाम पर कई अचल संपत्ति खरीदी गई और उनका इन्वेस्टमेंट किया गया है। इस मामले में अब तक प्रवर्तन निदेशालय ने महादेव ऑनलाइन बुक मामले में जुड़े कई सट्टेबाजी, वेबसाइट, पैनल ऑपरेटर और प्रमोटरों और उनके सहयोगियों की 2295.61 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments