Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़अर्धविक्षिप्त युवक ने नशे कि हालत में ग्रामीणों पर हथोडे से किया...

अर्धविक्षिप्त युवक ने नशे कि हालत में ग्रामीणों पर हथोडे से किया ताबड़तोड़ हमला ,एक की मौत ,तीन घायल 

तिल्दा नेवरा-राजधानी रायपुर से 50 को मीटर दूर खरोरा थाना के ग्राम कोरासी में उस समय सनसनी फैल गई. जब एक अर्धविक्षिप्त युवक  हाथ में हथोड़ा लेकर ग्रामीणों पर टूट पड़ा।नशे में धुत युवक ने कई ग्रामीणों पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर घायल कर दिया. हथोड़े के वार से एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

लगभग आधे घंटे तक युवक का खुनी तांडव चलता रहा, इस बीच वह लोगों के साथ गाली गलौज करते हुए  हाथ में रखा हथोड़ा लेकर दौड़ा-दौड़ा कर उन पर वार करता रहा. कई लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन सामने आने की कोई हिम्मत नहीं जुटा पाया.. तभी कुछ लोगों ने हिम्मत दिखाई और युवक को पीछे से पकड़ लिया.उसके बाद लोगों ने उसकी जमकर धुलाई कर दी. सूचना मिलने पर खरोरा पुलिस तत्काल  मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने युवक को पड़कर गाड़ी में बिठाया और अस्पताल में लाकर भर्ती कराया।

उधर हथौड़ों के वार से घायल हुए लोगों को एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घायलों में कुछ की हालत काफी गंभीर है.।

खबर में अपडेट जारी है…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments