Friday, February 13, 2026
Homeछत्तीसगढ़छत्तीसगढ़ में 6 लाख किसानों से 29.22 मीट्रिक टन धान खरीदी, सरकार...

छत्तीसगढ़ में 6 लाख किसानों से 29.22 मीट्रिक टन धान खरीदी, सरकार ने 6700 करोड़ का किया भुगतान

रायपुरः छत्तीसगढ़ में 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी का सिलसिला लगातार जारी है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में किसानों से बड़ी सुगमता से धान की खरीदी की जा रही है। प्रदेश धान खरीदी अभियान के तहत 14 नवम्बर से अब तक 29.22 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी जा चुकी है। वहीं, 6.15 लाख किसानों ने अपना धान बेचा है। धान खरीदी में रेकॉर्ड बनने के साथ ही किसानों को इसका तुरंत भुगतान भी किया जा रहा है। बैंक लिकिंग व्यवस्था के चलते किसानों को 6727 करोड़ 93 लाख रूपए का भुगतान किया गया है। धान खरीदी का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक जारी रहेगा।

6 लाख से अधिक किसानों ने कराया रजिस्ट्रेशन

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने गुरुवार के जानकारी देते हुए बताया कि इस खरीफ वर्ष के लिए 27.68 लाख किसानों ने पंजीयन कराया है। इसमें 1.45 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी अनुमानित है।

खरीदी के लिए 75 हजार से अधिक टोकन हो रहे जारी

खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार 5 दिसम्बर को 65663 किसानों से 2.98 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी की गई है।इसके लिए 70692 टोकन जारी किए गए थे।आगामी दिवस के लिए 76378 टोकन जारी किए गए हैं।

किसानों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

राज्य सरकार धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत और निवारण के लिये हेल्पलाइन नंबर जारी किए है। जिसका नं. 0771-2425463 है। धान बेचने वाले कोई भी किसान इस हेल्पलाईन नम्बर पर फोन कर अपनी समस्यओं का समाधान कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments