देश विदेश

एक पत्नी दो पति… 24 साल की लड़की ने दो महीने में की दो शादी, वाइफ को घर ले जाने के लिए थाने में भिड़ गए दोनों हसबैंड

बालाघाट – बालाघाट में एक महिला ने दो महीनों के अंदर ही दो शादियां कर ली. जब वो पहले पति के पास नहीं पहुंची तो उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई. उसके बाद पुलिस ने जांच की तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. इसके बाद उसके दोनों पति थाने पहुंच गए और उसे अपने-अपने घर जाने के लिए अड़ गए.

मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां 24 साल की एक लड़की ने दो महीनों में दो शादियां कर लीं. पहले पति को पत्नी गायब दिखी तो उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने उसे खोजा तो पता चला कि उसने दूसरी शादी कर ली है. अब महिला के दोनों पति पुलिस थाने में बैठकर उसे अपने-अपने साथ ले जाने के लिए अड़ गए.

जब पुलिस ने पूछताछ की तो महिला ने बताया कि उसने पहले युवक के साथ कोर्ट मैरिज की. उसके दो महीने बाद उसने दूसरे युवक के साथ भी कोर्ट मैरिज कर ली. इस घटना का पता उस वक्त चला जब पहले पति ने पुलिस थाने में पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. जब पुलिस ने महिला को ढूंढना शुरू किया तो पता चला कि कि उसने दूसरी शादी कर ली है.

दूसरे पति के साथ रहना चाहती है महिला

इसके बाद महिला के दोनों पति पुलिस स्टेशन पहुंच गए. यहां दोनों के बीच इस बात पर बहस होने लगी कि पत्नी को आखिर कौन ले जाएगा. इस बहस के बीच महिला ने कहा कि वह अपने दूसरे पति के साथ रहना चाहती है. वह पुराने पति को जल्द ही तलाक दे देगी.

आठ साल पुराना रिश्ता, दो महीने पहले की थी शादी

पहले पति ने पुलिस को बताया कि उसका और महिला का रिश्ता आठ साल पुराना है. दो महीने पहले ही उन्होंने की है. एक हफ्ते पहले पत्नी ये कहकर गई थी कि उसकी मां की तबीयत खराब है. उसके बाद वह वापस ही नहीं लौटी. अब इस मामले में पुलिस का कहना है कि अगर उसका पहला पति पत्नी के खिलाफ शिकायत करता है तो महिला के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button