छत्तीसगढ़

तिल्दा के बिलाड़ी में धान खरीदी केन्द्र प्रभारी को हटाया गया:सहकारिता विभाग अधिकारी ने पाई अनियमितता, केन्द्र में नियमों का हो रहा था उल्लंघन

तिल्दा नेवरा-रायपुर कलेक्टर गौरव कुमार सिंह भी जिले के अलग-अगल धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार की सुबह कलेक्टर आरंग तहसील के मुख्यालय और खमतराई पहुंचे और धान खरीदी केन्द्रों की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने किसानों से बातचीत की। कलेक्टर सिंह ने कहा कि मौसम को देखते हुए धान खरीदने के बाद धान के बोरों को पॉलीथीन से ढ़क कर रखें, ताकि धान बारिश के पानी से भीग कर खराब ना हो। उन्होंने मास्टर मीटर से खरीदे गए धान की नमी चेक की साथ ही अपने सामने खरीदे जा रहे धान को इलेक्ट्रॉनिक तौल से तौलाकर देखा।

प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी

राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में समर्थन मूल्य पर प्रति एकड़ 21 क्विंटल के दर से धान खरीदी की जा रही हैे। वहीं, कलेक्टर ने धान खरीदी केन्द्र में आ रहे सभी किसानों से इस आधार पर धान खरीदी करने कहा है। साथ ही किसानों को किसी प्रकार की समस्या ना हो। इसे लेकर पर निर्देश दिए है।

सोमवार को कलेक्टर के निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत CEO विश्वदीप, सीएमएचओ मिथिलेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी विजय खंडेलवाल, एसडीएम पुष्पेन्द्र शर्मा, तहसीलदार सीता शुक्ला सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button