Monday, March 2, 2026
Homeछत्तीसगढ़स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ बालोद घूमने आए, युवक की चाकू...

स्वतंत्रता दिवस पर दोस्तों के साथ बालोद घूमने आए, युवक की चाकू गोदकर हत्या: 3 युवकों को पुलिस ने लिया हिरासत में

 बालोद – छत्तीसगढ़ के भानुप्रतापपुर क्षेत्र के फरसकोट गांव से अपने 4 दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बालोद घूमने आए युवक की स्वतंत्रता दिवस के दिन चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है।इस मामले में कोतवाली पुलिस 3 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

मिली जानकारी अनुसार उमेश दुग्गा अपने 4 दोस्तों के साथ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भानुप्रतापपुर से बालोद घूमने आया हुआ था। लौटने के दौरान बालोद शहर के कुछ युवकों के साथ विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने उमेश दुग्गा पर चाकू से हमला कर दिया।

घटना के बाद घायल उमेश दुग्गा को उसके अन्य साथियों ने बाइक में बैठाकर जिला अस्पताल लाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते मे ही उमेश ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में अपराध दर्ज कर 3 युवकों को हिरासत में लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments