Monday, February 16, 2026
Homeदेश विदेशछेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम,युवक को अकेले में...

छेड़छाड़ से तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम,युवक को अकेले में बुलाकर काट दिया गुप्‍तांग

सीतामढ़ी में एक विचित्र मामला सामने आया है जहां शादीशुदा महिला ने उसे तंग करने वाले युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। मह‍िला ने युवक को अकेले मिलने बुलाया उसे लगा शायद वह उसके झांसे में आ गई है। उसी दौरान महिला ने युवक का प्राइवेट पार्ट काट दिया। इलाके में बात फैलने पर पुलिस को इसकी जानकारी हुई।

सीतामढ़ी। बिहार में सीतामढ़ी के डुमरा थाना क्षेत्र में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। छेड़खानी से परेशान महिला ने एक युवक का गुप्तांग काट डाला।  बड़हरवा गांव में यह घटना हुई।

युवक का गुप्तांग काटने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई। जिसने सुना हैरत में पड़ गया। पूरे गांव में दहशत का माहौल है। जख्मी युवक को तुरंत इलाज के लिए ले जाया गया।

SP ने दिए जांच और कार्रवाई के निर्देश

एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है। इसकी जांच एवं कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। डुमरा थाना पुलिस ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने तक युवक की पहचान को गुप्त रखा जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि जख्मी व्यक्ति को शहर के किसी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। ऑपरेशन के बाद ही स्थिति में सुधार की संभावना है। घटना के संबंध में दोनों तरफ से अभी तक पुलिस में लिखित शिकायत नहीं की गई है।

तंग आकर महिला ने उठाया खौफनाक कदम

ग्रामीण व स्थानीय लोगों से पुलिस तक बात पहुंची। उसके अनुसार, आरोपी एक विवाहित महिला का काफी दिनों से पीछा कर रहा था। उसकी छेड़खानी से महिला आजिज हो चुकी थी। लोकलाज के चलते वह कुछ कर नहीं पाती थी।

लिहाजा, उसने यह खौफनाक कदम उठाया। महिला ने सुबह ही आरोपी को अपने पास बुलाया। उसे लगा कि महिला उसके झांसे में आ चुकी है, लेकिन यहां तो माजरा ही उल्टा था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments