Homeछत्तीसगढ़तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क...

तेज रफ्तार वाहन ने ली मासूम की जान,आक्रोशित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर किया चक्काजाम

तिल्दा-नेवरा। धरसीवा-तिल्दा मार्ग पर कपसदा  के पास हुए सड़क हादसे में एक मासूम बच्ची की मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया, जिससे मार्ग पर आवागमन प्रभावित हो गया।

ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं। कई बार शिकायतों के बावजूद वाहनों की गति पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि तेज रफ्तार भारी वाहनों के कारण सड़क पर चलना भी असुरक्षित हो गया है।

हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से भारी वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने, यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने और सड़क पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो ऐसे हादसों पर रोक लगाना मुश्किल होग

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments