Homeछत्तीसगढ़तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,पत्नी ने सरगुजा के महिला थाने में...

तहसीलदार पर दहेज प्रताड़ना के आरोप,पत्नी ने सरगुजा के महिला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

रामानुजगंजःछत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामचंद्रपुर के प्रभारी तहसीलदार पर उनकी पत्नी ने दहेज प्रताड़ना का  आरोप लगया  हैं ।इस संबंध में सरगुजा के महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी तहसीलदार सहित उसके माता-पिता ने कम दहेज लाने का ताना दे रहे थे। साथ ही 20 लाख रुपए की डिमांड कर प्रताड़ित कर रहे थे। मामले की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर चांदनी चौक निवासी शालिनी गुप्ता ने रिपोर्ट लिखवाई है कि उनके पति रामचंद्रपुर के प्रभारी तहसीलदार राहुल केसरी बार-बार दहेज की मांग करते हैं। वे 20 लाख रुपए देने की मांग कर रहे हैं। इतना ही नहीं उनके माता-पिता भी इसी बात के लिए हर रोज प्रताड़ित करते हैं। महिला का आरोप है कि राहुल केशरी ने कहा कि वह ऊंचे पद पर है, इसके हिसाब से उसे दहेज नहीं दिया गया। 20 लाख रुपए नहीं देने पर जान से मार देंगे। शालिनी की रिपोर्ट पर महिला थाना पुलिस ने राहुल केशरी, दीपक केशरी एवं चांद देवी के खिलाफ धारा 498ए का केस दर्ज किया है।

राहुल केशरी के साथ सास-ससुर ने शालिनी गुप्ता के पिता के मकान का खसरा नंबर पूछा। साथ ही दबाव बनाया कि उसके माता-पिता का मकान राहुल केशरी के नाम कर दें। शालिनी ने इससे इनकार कर दिया तो उन्होंने दहेज में 20 लाख रुपए की मांग की गई। शालिनी को तीनों ने जिंदा जलाकर मारने की धमकी दी गई।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments