Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़04 July Ka Rashifal-तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा...

04 July Ka Rashifal-तुला और मीन राशि वालों के लिए दिन रहेगा मिलाजुला

आज 4 जुलाई का राशिफल
मेष-आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आप अपने लंबे समय से रुके हुए काम के पूरा होने से प्रसन्न रहेंगे। परिवार के सदस्य से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपकी संतान आपसे यदि किसी काम को लेकर सलाह  ले, तो आप उन्हें जो सलाह देंगे वह उसके विपरीत चल सकती है। वैवाहिक जीवन में प्रेम बना रहेगा। आप अपनी बुद्धिमत्ता से काफी कुछ पा सकते हैं। आपको परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता सता सकती हैं।
वृषभ –आज का दिन आपके लिए धन संपत्ति बढ़ाने वाला रहेगा। यदि भाई या बहन को लेकर कोई समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ मिलने से आपकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा। आपको संतान से किसी किए हुए वादे को पूरा करना होगा। माता-पिता आपको यदि किसी काम को लेकर कोई सलाह दें, तो आप उस पर अमल अवश्य करें।
मिथुन-आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। नौकरी में कार्यरत लोगों को बहुत ही सूझबूझ से आगे बढ़ना होगा।  प्रमोशन मिलने की भी संभावना बनती दिख रही है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत अवश्य मिलेगी। आप  अपनी सुख सुविधाओं की चीजों पर अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। नौकरी पेशा जातक यदि नौकरी में बदलाव के लिए सोच रहे थे, तो वह  कहीं अप्लाई कर सकते हैं। आप किसी को काम के समय से पूरा न होने के कारण परेशान रहेंगे।
कर्क-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से अच्छा रहने वाला है। आपको यदि किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आप अपने आसपास रह रहे लोगों से सावधान रहे, नहीं तो वह आपको कोई गलत सलाह दे सकते हैं। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए साथी की दस्तक हो सकती है। आप अपने रुके हुए कामों को लेकर योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे, तभी वह पूरे हो सकेंगे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments