तिल्दा नेवरा-शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय गैतरा में संयुक्त रूप से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया .इस अवसर पर आयोजित समारोह में बच्चों को मिठाई खिलाकर निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें और शाला गणवेश वितरित किया गया।
इस मौके पर अडाणी रायखेड़ा से आशीष वाजपेयी कॉरपोरेट अफेयर ने कहा बच्चे शिक्षकों के दिशा निर्देश का पालन कर अपना भविष्य उज्ज्वल बनाऐ। शिक्षा सबसे बड़ी पूंजी है आज पढ़ लिख कर लोग इंजीनियर अधिकारी बनकर लाखों करोड़ों कमा रहे हैं। इस दोनों स्कूल के छात्र-छात्राएं भी पढ़ लिख कर इंजीनियर अधिकारी बने और स्कूल और माता-पिता गुरुजनों का नाम रोशन करें.
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक तुलाराम वर्मा ने स्कूली बच्चों को नए शिक्षा सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सरकार द्वारा सभी बच्चों को निःशुल्क पुस्तकें,गणवेश,मध्याह्न भोजन दिया जाता है।साथ ही हमारे शाला के सभी बच्चों को छात्रवृत्ति भी मिलता है।अतः बच्चे नियमित शाला आकर अनुशासन में रह कर अपना सर्वांगीण विकास कर सकते हैं।
अडानी रायखेड़ा से ही प्रीति प्रजापति सी.एस. आर.ने कहा राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत बच्चे शतप्रतिशत उपस्थित होकर समुचित शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।सरपंच हेमिन सगरवंशी के द्वारा प्राथमिक एवम पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को मिठाई,फल बाते गए ।इस अवसर पर ग्राम प्रमुख चन्द्रशेखर चंद्रवंशी, प्रभारी प्रधान पाठक प्राथमिक यशोदा ध्रुव ,रेखा सिन्हा, ताराचंद यादव, यादराम देशमुख, देवेन्द्र निर्मलकर, टाकेश्वर वर्मा, कैलाश वर्मा ,बसन्ती यादव, भारती यादव, सुनीता यादव, द्रौपती चंद्रवंशी, चम्पा यादव ,चिन्ता राम कौशले, दीप्ति ध्रुव, उर्मिला यादव एवम स्कूली बच्चे उपस्थित थे ।अन्त में पौधा रोपण किया गया।

