Tuesday, February 24, 2026
Homeछत्तीसगढ़काव्य गोष्ठीके साथ  छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक सम्पन्न,

काव्य गोष्ठीके साथ  छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की मासिक बैठक सम्पन्न,

तिल्दा-नेवरा-कर्मचारी भवन तिल्दा में छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ की नियमित मासिक बैठक सम्पन्न हुई।छत्तीसगढ़ पेंशनधारी कल्याण संघ तहसील शाखा तिल्दा के महामंत्री अभिमन्यु वर्मा ने सबसे पहले बैठक के प्रमुख बिन्दुओं पर प्रकाश डाला।इस मौके पर काव्य गोष्ठी भी हुई.

चिंता राम वर्मा,नोहर लाल बघेल जे.एल सिरमौर पी.एल.साहू,और कुलेश्वर निषाद का संघ के अध्यक्ष रामावतार पांडेय ने गुलाल लगाकर श्रीफल से सम्मानित किया। कवि एवं साहित्यकार गोपाल वर्मा ने अपनी सुमधुर कविता से सभी को आत्मविभोर कर दिया। यशवन्त कुमार वर्मा की कविता सराहनीय रही। बैठक में  जवाहर लाल सिरमौर, रमेश कुमार वर्मा, उधो राम वर्मा,एस. के.सर ने अपनी बात रखी ,बैठक में तहसील शाखा तिल्दा के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य ।तुलसीराम वर्मा, घनश्याम वर्मा,एस.एन.गुप्ता,एस.एस.बैस,मालिकराम साहू,रघुनंदन लाल शांडिल्य,आर.एल. वर्मा  ,एस.बर्मन,और कई अन्य साथियों ने अपनी उपस्थिति थे ।

इस अवसर पर छत्तीसगढ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा के अध्यक्ष अभिमन्यु वर्मा के सेवानिवृत्त बाद संघ के सचिव भागीरथी पांसे को छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ तहसील शाखा तिल्दा का कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।आभार प्रदर्शन संघ के कोषाध्यक्ष जवाहर लाल सिरमौर ने किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments