Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

अनवर ढेबर व साथियों के खिलाफ एक और मामला दर्ज

रायपुर। आबकारी मामले में पहले से गिरफ्तार कारोबारी अनवर ढेबर की मुश्किलें बढ़ती जा रही है। पुलिस ने अनवर ढेबर और उनके तीन साथियों के खिलाफ चोरी और तोडफ़ोड का मामला पुरानी बस्ती थाने में दर्ज किया है। मुंबई के इमरान ने एफआइआर दर्ज कराई है। पुलिस ने अनवर ढेबर, पापा, भाई और सोहेल समेत कुल चार आरोपितों पर एफआइआर दर्ज की है। शिकायतकर्ता इमरान अनवर ढेबर के यहां मैनेजर के पद पर काम करता था। इमरान ने आरोपितों पर फ्लैट का ताला तोड़कर घर में घुसकर दस्तावेज, गहने समेत 20 हजार नगदी चोरी करने का आरोप लगाया है। कारोबारी अनवर के खिलाफ पुरानी बस्ती थाना में मामला दर्ज हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button