कवर्धा SP ऑफिस से 100 मीटर की दूरी पर, सूने मकान में मिले, मां-बेटी के सड़े-गले शव.

वीसीएन टाइम्स
1 Min Read

कवर्धा में एक सूने मकान में खून से सनी मां-बेटी की लाश मिली है। बताया जा रहा है कि SP कार्यालय से 100 मीटर की दूरी पर दोनों के शव सड़े-गले हालत में बरामद किए गए हैं। मां और बेटी की हत्या आशंका जताई जा रही है।

मां-बेटी की लाश 3 से 4 दिन पुरानी बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक मकान में बाहर से ताला लगा हुआ था। मकान से बदबू आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी गई। पड़ोसियों के मुताबिक मकान में पार्वती वैष्णव और उसकी तलाकशुदा बेटी वसुंधरा वैष्णव रहती थी, जिन्हें आखिरी बार गुरुवार को देखा गया था। उसके बाद से मकान में ताला लगा हुआ है।

जानकारी मिलने के बाद कवर्धा  सिटी कोतवाली थाना पुलिस रायपुर फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में मकान का ताला तोड़कर दाखिल हुई।पहले कमरे में बेटी की लाश और अंदर के कमरे में मां की लाश पड़ी हुई थी। लाश से बदबू ना आए इसलिए लाश पर फिनाइल गोली भी डाली गई थी। दोनों शवों को सोमवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा पोस्ट मॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही कुछ खुलासा हो पाएगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *