Friday, February 27, 2026
Homeशिक्षारमन सिंह निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए:CM साय और नेता प्रतिपक्ष उन्हें...

रमन सिंह निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए:CM साय और नेता प्रतिपक्ष उन्हें आसंदी तक लेकर पहुंचे, महंत बोले- आप जहां बैठे वो मेरा अतीत

रमन सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चुना गया। वे निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। सीएम साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत उन्हें आसंदी तक लेकर पहुंचे। इस दौरान महंत ने कहा आप जहां बैठे हैं वो मेरा अतीत है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत, बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर और केदार कश्यप ने रमन सिंह को विधानसभा अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा था।

डिप्टी सीएम अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पुन्नुलाल मोहले, डिप्टी सीएम विजय शर्मा और विधायक भावना बोहरा ने उनका समर्थन किया। विधायकों के शपथ ग्रहण के साथ सदन की कार्यवाही बुधवार सुबह तक के लिए स्थगित कर दी गई है।

इन सभी ने छत्तीसगढ़ी में ली शपथ ग्रहण

सीएम विष्णुदेव साय और नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत के साथ डिप्टी सीएम अरुण साव, विजय शर्मा ने भूपेश बघेल, विक्रम उसेंडी, धरमजीत सिंह, लखेश्वर बघेल, दलेश्चर साहू छत्तीसगढ़ी में शपथ ली।

संस्कृत में शपथ ग्रहण

केदार कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, लता उसेंडी, खुशवंत साहेब, कांग्रेस विधायक विद्यावती सिदार संस्कृत में शपथ ली।

रमन सिंह के अनुभव का लाभ मिलेगा

विष्णुदेव साय ने कहा कि डॉ. रमन सिंह का गहरा राजनीतिक अनुभव है। अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से विधायक रहे हैं। केंद्र में मंत्री रहे। मुझे भी उनके साथ विधायक और सांसद रहने का मौका मिला है। आज हम सबके लिए गौरव का क्षण है।

हिसाब बराबर हो गया- भूपेश बघेल

भूपेश बघेल ने विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह से कहा हम दोनों की भूमिकाएं बदल गई हिसाब किताब बराबर हो गया। बहुत ही लंबी राजनीतिक यात्रा आपकी रही। लोकसभा सदस्य राज्यमंत्री और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के रूप में आपका कार्यकाल रहा। बहुत सारी परंपराएं सदन की रही और बहुत सारी नई परंपराएं स्थापित इस सदन ने किया जिसमें बड़ा योगदान रहा।

आप जहां बैठे हैं वो मेरा अतीत- महंत

पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत ने नए विस अध्यक्ष रमन सिंह के लिए कहा- हम सब आपके स्वभाव को जानते हैं। आप एक बेहतर इंसान हैं। छत्तीसगढ़ की आपने 15 साल तक सेवा की है। ये हम सबने देखा है। आपको छत्तीसगढ़ के लोगों के बीच आपका प्रभाव प्रशंसनीय रहा है, मैं आपके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।

इन विधायकों ने शपथ ली

रेणुका सिंह सरूता, भरतपुर सोनहत;श्यामबिहारी जायसवाल,मनेंद्रगढ़,भैयालाल रजवाड़े, बैकुंठपुर.भूलनसिंह मराबी, प्रेमनगर,लक्ष्मी रजवाड़े, भटगांव,शकुंतला सिंह पोर्ते, प्रतापपुर,उदेश्वरी पैकरा, सामरी,प्रबोध मिंज, लुण्ड्रा,राजेश अग्रवाल, अंबिकापुर,रामकुमार टोप्पो, सीतापुर,रायमुनी भगत, जशपुर,गोमती साय, पत्थलगांव,विद्यावती सिदार, लैलूंगा,ओपी चौधरी, रायगढ़,उत्तरी गणपत जांगड़े ​​, ​सारंगढ़,उमेश पटेल, खरसिया,लालजीत सिंह राठिया, धर्मजयगढ़,फूलसिंह राठिया, रामपुर,लखनलाल देवांगन, कोरबा,प्रेमचंद पटेल, कटघोरा,तुलेश्वर मरकाम (जीजीपी), पालीतानाखर,प्रणव कुमार मरपच्ची, मरवाही,अटल श्रीवास्तव, कोटा,पुन्नुलाल मोहले, मुंगेली,धरमलाल कौशिक, बिल्हा,अमर अग्रवाल, बिलासपुर,सुशांत शुक्ला बेलतरा,दिलीप लहरिया मस्तूरी,राघवेंद्र कुमार सिंह अकलतरा,ब्यास कश्यप जांजगीर,रामकुमार यादव, चंद्रपुर,बालेश्वर साहू, जैजैपुर,शेषराज हरवंश, पामगढ़. चातुरी नंद सरायपाली,संपत अग्रवाल, बसना,द्वारिकाधीश यादव, खल्लारी,योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद,कविता प्राण लहरे, बिलाईगढ़,संदीप साहू, कसडोल,टंकराम वर्मा, बलौदा बाजार,इंद्र साव, भाटापारा,द्वारकाधीश यादव, खल्लारी,योगेश्वर राजू सिन्हा, महासमुंद,कविता प्राण लहरे, बिलाईगढ़,संदीप साहू, कसडोल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments