Homeशिक्षायुवक को कार की खिड़की से लटकाकर,तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का...

युवक को कार की खिड़की से लटकाकर,तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का वीडियो आया सामने.कार मालिक को पुलिस ने पकड़ा

दुर्ग में एक युवक को कार की खिड़की से लटकाकर तेज रफ्तार में गाड़ी चलाने का वीडियो सामने आया है। युवक रास्तेभर मदद के लिए चिल्लाता रहा। आरोपी उसे तीन किमी तक इसी हालत में लेकर घूमता रहे। दूसरी कार से चल रहे लोगों ने वीडियो बनाकर पुलिस को इसकी सूचना दी। जिसके बाद कार मालिक लोकेश मरकाम को पकड़ा गया। वहीं ड्राइवर मौके से फरार होने में कामयाब हो गया।

17 दिसंबर की रात बेमेतरा जिले के बेरला निवासी लोकेश मरकाम दुर्ग शादी में शामिल होने आया था। उसकी कार दोस्त चला रहा था। देर रात 12 से 1 बजे के बीच वो जैसे ही दुर्ग पटेल चौक पहुंचा तो उसने पलाश चंद्राकर की बाइक को टक्कर मार दी। जैसे ही पलाश ने खिड़की से हाथ डालकर कार में-ड्राइवर साइड बैठे युवक को पकड़ने की कोशिश की तो ड्राइवर ने शीशा ऊपर चढ़ाकर कार तेज कर दी।

कार मालिक लोकेश मरकाम के मुताबिक वो पलाश चंद्राकर को बचाने की कोशिश कर रहा था। उसने अपने ड्राइवर को कार रोकने के लिए कहा। जब वो नहीं माना तो उसने पलाश का हाथ पकड़कर कार की खिड़की के बल उसे टांगे रखा, जिससे वो सड़क पर नहीं गिर पाया। जबकि पलाश ने कार चालक और बगल से बैठे लोकेश मरकाम दोनों के ऊपर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।

वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कार चालक खिड़की पर लटकते युवक को जान से मारने की कोशिश कर रहा था। वो रायपुर पासिंग कार को काफी तेज रफ्तार से दौड़ा रहा था। इस दौरान उसने युवक को दीवार से टकराकर मारने की कोशिश भी की, लेकिन युवक बच गया। इसके बाद चालक कार को अमर हाइट्स सोसायटी नदी रोड पर ले गया। वहां से उनको भागने का रास्ता नहीं मिला तो कार को वहीं छोड़कर भाग खड़े हुए।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments