छत्तीसगढ़ में बिलासपुर-रतनपुर-पेंड्रा रोड पर बना पुल अचानक 2 हिस्सों में टूट गया। इस दौरान पुल से गुजर रही एक यात्री बस वहीं फंस गई। घटना रविवार शाम 5 बजे की है। सभी यात्री सुरक्षित हैं। बस का अगला हिस्सा टूटे हुए स्लैब के किनारे अटक गया था, जिससे बस नदी में गिरने से बाल-बाल बच गई।जानकारी के मुताबिक, बांसाझाल स्थित यह पुल 35 साल पुराना था और जर्जर हालत में था, बारिश के बाद इसकी स्थिति और खराब हो गई थी। बिलासपुर-जबलपुर निर्माणाधीन नेशनल हाईवे-45 पर बना है। यह सड़क 510 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जा रही है। सड़क पर भी कई जगह दरारें हैं।पुल टूटने से पेंड्रा, गौरेला, अमरकंटक के साथ-साथ मध्य प्रदेश के जबलपुर, शहडोल और छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ से सीधा संपर्क टूट गया है। बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर आवागमन बंद करा दिया गया है। प्रशासन ने कई रूट डायवर्ट कर दिए हैं।

बिलासपुर-रतनपुर हाईवे पर बना पुल दो हिस्सों में टूटा

भारतमाला परियोजना में कथित मुआवजा घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 62 चल एवं अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है। जब्त की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 12.78 करोड़ रुपये बताया गया है। इसके अलावा 4.69 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर और म्यूचुअल फंड होल्डिंग्स भी जब्ती की कार्रवाई में शामिल हैं।ED द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, एजेंसी ने इस मामले में आरोपी जय प्रकाश गांधी सहित 14 आरोपियों के खिलाफ विशेष अदालत में सप्लीमेंट्री प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट भी दाखिल की है।जांच में सामने आया कि आरोपी जय प्रकाश गांधी ने 56.76 लाख रुपये मूल्य की वास्तविक संपत्ति के बदले कथित तौर पर 9.83 करोड़ रुपये का मुआवजा प्राप्त किया।

भारतमाला घोटाला: ED का बड़ा एक्शन, 62 संपत्तियां जब्त

राजधानी भोपाल में जर्जर सड़कों और गड्ढों की समस्या को लेकर रहवासियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। बाग फरहत अफजा और ऐशबाग क्षेत्र की खराब सड़कों से परेशान लोगों ने सड़क पर बने पानी से भरे गड्ढों में बैठकर प्रदर्शन किया और गड्ढों में पौधे रोपकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की।प्रदर्शनकारियों का कहना है कि लंबे समय से सड़कें बदहाल हैं और बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। कई बार शिकायतों के बावजूद समस्या का समाधान नहीं होने पर रहवासियों ने यह अनोखा विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क मरम्मत कराने की मांग की, ताकि आम नागरिकों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।

गड्ढों में उतरे लोग, सड़क पर रोपे पौधे; अनोखे प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में फ्रेंडशिप-डे के दिन हुए एक सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे बालोद शहर से लगभग 3 किलोमीटर दूर दल्लीराजहरा मार्ग पर गोंदली नहर के आगे हुई।मृतकों की पहचान जगन्नाथपुर निवासी गेमन लाल देशमुख (21) और परसदा निवासी अरुण साहू (23) के रूप में हुई है। दोनों दोस्त फ्रेंडशिप-डे मनाने के लिए घूमने निकले थे।हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए युवकों में जगन्नाथपुर निवासी याशु देशमुख (18) शामिल है, जो मृतकों के साथ एक बाइक पर सवार था। दूसरी बाइक पर सवार दल्लीराजहरा निवासी नरेंद्र निषाद (31) और सिकोसा निवासी पोषण कुमार गोयल (32) भी घायल हुए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

फ्रेंडशिप-डे पर घूमने निकले 2 दोस्तों की मौत
मगरलोड क्षेत्र में नदी में नहाने गए दो बच्चे अचानक तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद महिलाओं ने बिना देर किए साहस दिखाया और दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।प्रदेश में हाल की बारिश के बाद नदी-नालों का जलस्तर बढ़ने से हादसों का खतरा लगातार बना हुआ है। इसी बीच धमतरी जिले से मानवता और साहस की मिसाल पेश करने वाली एक घटना सामने आई है। मगरलोड क्षेत्र के मोहेरा गांव में नदी के तेज बहाव में बह रहे दो बच्चों को वहां मौजूद महिलाओं ने अपनी सूझबूझ और तत्परता से सुरक्षित बचा लिया। यदि समय रहते महिलाएं मदद के लिए आगे नहीं आतीं, तो बड़ा हादसा हो सकता था।
नदी के तेज बहाव में फंसे बच्चों की बचाई जान

बिलासपुर में एक दुखद घटना सामने आई है, जहां खराब मोबाइल तुरंत ठीक नहीं होने से नाराज 9वीं की छात्रा ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय पिता काम पर गए हुए थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है प्रारंभिक जानकारी के अनुसार छात्रा अपने खराब मोबाइल को लेकर परेशान थी। पिता ने पैसे मिलने के बाद मोबाइल ठीक कराने की बात कही थी, जिसके कुछ देर बाद छात्रा ने यह आत्मघाती कदम उठा लिया।पुलिस के अनुसार, मगरपारा मरारगली निवासी मनोज कुमार पाण्डेय इलेक्ट्रिशियन का काम करते हैं। उनकी बेटी वंशिका पाण्डेय अंबेडकर स्कूल में कक्षा 9वीं की छात्रा थी। उसका मोबाइल खराब हो गया था, जिसे ठीक कराने की उसने अपने पिता से मांग की थी।

खराब मोबाइल को लेकर नाराज छात्रा,ने लगाई फासी

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम बरबसपुर में प्रस्तावित शराब दुकान को लेकर विरोध पर बैठे ग्रामीणों के सामने ही पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को फोन पर ही खरी खोटी सुनाई। उन्होंने अधिकारी को धमकाते हुए कहा कि बरबसपुर में कोई दारू की दुकान नहीं खुलेगी।उन्होंने कहा ‘बेवजह चर्चा कर रहा हूं, बेवकूफ यहां गांव की महिलाएं रात-दिन भूखी-प्यासी बैठी हुई हैं। कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं। यदि दुकान खोलने की कोशिश की तो सोच लेना क्या अंजाम होगा।’ ऐसा कहते हुए वीडियो भी सामने आया है।इस मामले में आबकारी मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि अभी तक दुकान खोलने का कोई निर्णय नहीं हुआ था, आबकारी विभाग की टीम केवल संभावित जगह देखने गई थी।

जयसिंह बोले- कांग्रेस विधायक का भाई होगा, कोई तोप नहीं

के बोड़ला से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां आठवीं कक्षा की एक छात्रा ने कथित तौर पर फासी लगाकर आत्म हत्या कर ली। शुरुआती जांच में सामने आया है कि बीती रात मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने छात्रा को डांटा था। इसके बाद छात्रा ने घर के कमरे में पंखे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक, मृतिका की पहचान प्रगति मरकाम के रूप में हुई है, जो अपने परिवार के साथ बोड़ला में किराए के मकान में रहती थी और आठवीं कक्षा की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि रात में मोबाइल चलाने को लेकर परिजनों ने उसे समझाइश देते हुए डांट लगाई थी। इसके कुछ देर बाद छात्रा ने कमरे में पंखे से फांसी लगा ली

परिजनों ने डांटा तो 8वीं की छात्रा ने दे दी जान
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments