Homeछत्तीसगढ़4-16 जनवरी तक 6 ट्रेनें कैंसिल...कई के बदले रूट:दुर्ग-उधमपुर, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं...

4-16 जनवरी तक 6 ट्रेनें कैंसिल…कई के बदले रूट:दुर्ग-उधमपुर, बिलासपुर-टाटानगर एक्सप्रेस नहीं चलेगी; रांची रेल मंडल के स्टेशन रहेंगे ब्लॉक

छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली दुर्ग-उधमपुर, बिलासपुर-टाटानगर समेत 6 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया गया है। साथ ही 3 गाड़ियों का रूट बदला गया है। ऐसे में ट्रेनें कैंसिल होने से यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

रेलवे प्रशासन ने बताया कि रेलवे के अलग-अलग जोन में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट का काम तेजी से चल रहा है। इसमें दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के साथ ही दूसरे जोन में भी काम चल रहा है। बताया जा रहा है कि ​​​​​​इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के कारण उत्तर रेलवे के जम्मूतवी स्टेशन में यार्ड रिमॉडलिंग के साथ ही चक्रधरपुर और रांची रेल मंडल के स्टेशनों में ब्लॉक लिया जाएगा।

4 जनवरी से रद्द रहेगी ये ट्रेन

4, 6 से 15 जनवरी तक गाड़ी संख्या 18 114 बिलासपुर टाटानगर एक्सप्रेस रद्द रहेगी’
57 से 16 जनवरी तक गाड़ी संख्या 18113 टाटानगर बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
8 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली 20847 दुर्ग उधमपुर एक्सप्रेस नहीं चलेगी।
10 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली 208 48 उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 जनवरी को दुर्ग से चलने वाली 12549 दुर्ग उधमपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
9 जनवरी को उधमपुर से चलने वाली 12550 उधमपुर दुर्ग एक्सप्रेस नहीं चलेगी।

डायवर्टड रूट से चलेगी ये गाड़ियां..
8 जनवरी को हैदराबाद से चलने वाली 07255 हैदराबाद पटना स्पेशल एक्सप्रेस राउरकेला-सिनी-
चांडिल- मुरी -कोटशिला जंक्शन होकर चलेगी।
11 जनवरी को मालदा डाउन से चलने वाली 13425 मालदा डाउन- सूरत एक्सप्रेस कोटशीला जंक्शन- मूरी- चांडिल- सिनी- राउरकेला होकर चलेगी।
7 जनवरी को रक्सौल से चलने वाली 07052 रक्सौल- सिकंदराबाद स्पेशल एक्सप्रेस कोटशिला जंक्शन- मूरी- चांडिल- सिनि -राउरकेला होकर चलेगी।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments