Homeछत्तीसगढ़12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: भाजपा के मीडिया संवाद...

12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के: भाजपा के मीडिया संवाद में गिनाई गईं मोदी सरकार की उपलब्धियां

तिल्दा नेवरा -प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा रविवार को तिल्दा-नेवरा में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” अभियान के अंतर्गत मीडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने पत्रकारों से संवाद करते हुए मोदी सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया।

संदीप शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर बधाई देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, जनकल्याण, बुनियादी ढांचे, डिजिटलीकरण, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण और वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश “विकसित भारत @2047” के संकल्प को साकार करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं और वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अनेक जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन और डिजिटल इंडिया जैसी योजनाओं ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का कार्य किया है।

संदीप शर्मा ने राष्ट्र निर्माण में बुनियादी ढांचे के विकास को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि देश के 26 शहरों में 1,100 किलोमीटर से अधिक का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया गया है। वर्तमान में 164 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन हो रहा है। अटल सेतु, सुदर्शन सेतु, चिनाब रेल ब्रिज, बोगीबील ब्रिज और पंबन समुद्री पुल जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाएं भी इसी अवधि में पूरी हुई हैं। उन्होंने बताया कि देश में हवाई अड्डों की संख्या 74 से बढ़कर 164 तक पहुंच गई है। साथ ही 81 करोड़ से अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।

मीडिया संवाद के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संदीप शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार का मूल मंत्र “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” है और इसी सोच के साथ देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम में रायपुर जिला ग्रामीण प्रभारी सुरेंद्र पाटनी, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम नारंग, जिला पंचायत सदस्य स्वाति वर्मा, उपाध्यक्ष शिवशंकर वर्मा, महामंत्री कृष्ण कुमार वर्मा, भाजपा नेता राम पंजवानी, कोषाध्यक्ष अरविंद देवांगन, जिला मंत्री विकास कोटवानी, शहर अध्यक्ष मनोज निषाद, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रकला, युवा नेता रमेश रिंकू अग्रवाल, चंद्रकुमार पाटिल, नरसिंह वर्मा, पार्षद रानी सौरभ जैन, लक्ष्मीचंद नागवानी, भाजयुमो महामंत्री गोलू साहू, सागर पंजवानी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा नेता दीपक शर्मा ने किया। अंत में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार के 12 वर्षों को विकास, विश्वास और जनकल्याण का स्वर्णिम काल बताते हुए जनहितकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments