Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

अंबिकापुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसे सुनकर पुलिस के भी पैरो तले जमीन खिसक गई है। दरअसल एक महिला ने अपने ही पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है और इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का आरोप है कि उसका पति गे है और वह अपने गे दोस्तों के साथ संबंध बनाता है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि उसका पति अपने गे दोसतों उसे भी सेक्स करने के लिए दबाव बनाता था।महिला ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा है कि उसका पति गे और डेटिंग एप्प से गे लोगों से दोस्ती करता था और उसे घर बुलाकर सेक्स करता था। पीड़ित पत्नी की मानें तो उसका पति उसे भी अपने गे दोस्त के साथ सेक्स करने के लिए मजबूर करता था। पत्नी काआरोप है की  पति ने कई बार उसके साथ भी अप्राकृतिक सेक्स किया है।

गे-फ्रेंड के साथ मिलकर पत्नी से रेप

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में 19 साल की लड़की के साथ 3 लड़कों ने गैंगरेप किया है। रविवार दोपहर अपने फुफेरे भाई के साथ युवती पैदल रिश्तेदार के घर जा रही थी। इसी दौरान 2 युवकों ने रोका और उन्हें खींचकर कोटराही जंगल में ले गए।युवकों ने भाई को बंधक बनाकर उसके सामने ही युवती के साथ गैंगरेप किया। युवकों ने अपने एक साथी को भी फोन कर बुला लिया। उसने भी युवती के साथ रेप किया। मामला वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र का है।बसंतपुर थाना क्षेत्र की युवती अपने फुफेरे भाई के साथ कोटराही जंगल से होकर गांव की ओर पैदल जा रही थी। उन्हें रिश्तेदार के घर जाना था। कोटराही जंगल में उन्हें बाइक सवार दो युवकों ने रोका युवक दोनों को खींचकर जंगल में ले गए। जहां पहले युवक के हाथ-पैर बांध दिए, फिर युवती को पकड़कर बंधक बने भाई के सामने ही दोनों युवकों ने गैंगरेप किया।

भाई के सामने बंधक बनाकर बहन से गैंगरेप

छतीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई कैंप एक के वृंदानगर में पति पत्नी  का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वृंदा नगर के राम मंदिर के पास रहने वाले ए वेंकट और उनकी पत्नी एस विजया ने जब सुबह तक दरवाजा नहीं खोला, तब सामने ही रहने वाली वेंकट की मां वहां पहुंची और दरवाजा खोल कर देखा तो उनके होश उड़ गए। उनकी बहू सामने कमरे में नीचे पड़ी हुई थी और बेटे ने दूसरे कमरे में फांसी लगाई हुई थी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। बता दें कि, मृतक ई वेंकट ई रिक्शा चलाने का काम करता था और पति पत्नी  दोनों ही घर में रहा करते थे। फिलहाल मोहल्ले में भी किसी तरह के विवाद या घर में भी कोई लड़ाई झगड़े की बात सामने नहीं आई है, लेकिन दोनों की मौत को लेकर लोग सकते में है।

बंद कमरे में इस हालत में मिली पति-पत्नी की लाश,

सोलापुर: महाराष्ट्र के पंढरपुर से एक बड़े और दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई  है। पंढरपुर में श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वैन कुएं में गिर गई। हादसे में 14 लोगों की मौके पर मौत हो गई । बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंढरपुर तालुका के रंजनी गांव के रहने वाले थे।हादसे को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह भीषण हादसा सोलापुर जिले के मालशिरस तहसील में म्हसवड-पंढरपुर मार्ग पर तांडुवाड़ी गांव के पास हुआ है।जब वह अपने गांव लौट रहे थे।

,,महाराष्ट्र के पंढरपुर में हुआ भीषण हादसा,14 की मौत,

छत्तीसगढ़ के कोंड़ागाव जिले के केशकाल विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत फरसगांव से एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। यहां बीते देर शाम एक घर में रसोई गैस सिलेंडर लीक होने की वजह से अचानक भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के चार लोग बुरी तरह झुलस गए हैं, जिन्हें गंभीर हालत में प्राथमिक इलाज के बाद राजधानी रायपुर रेफर किया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना फरसगांव थाना क्षेत्र की है। बीते देर शाम परिवार के लोग घर पर थे, तभी अचानक रसोई में गैस सिलेंडर से रिसाव होने लगा। जब तक कोई कुछ समझ पाता, तब तक गैस फैलने के कारण घर में जबरदस्त आग भड़क उठी।

महीने भर बाद फिर दोहराया सिलेंडर कांड!

मध्य प्रदेश के मुरेना जिले र्व्विवर को एक दर्दनाक रेल हादसे में  तीन महिलाओं और एक बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस में आग लगने की अफवाह फैलने के बाद यात्रियों के बीच भगदड़ मच गई। घबराए कुछ यात्रियों ने चेन पुलिंग कर ट्रेन रुकवाई और जान बचाने के लिए पटरियों पर उतर गए। इसी दौरान दूसरी ओर से आ रही पातालकोट एक्सप्रेस की चपेट में आने से चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा हेतमपुर और घेर रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैलते ही कई यात्री घबरा गए। कुछ यात्रियों ने चेन खींचकर ट्रेन को रोका और जल्दबाजी में डिब्बों से उतरकर रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।

एमपी मुरैना  में ट्रेन से कटकर 4 यात्रियों की मौत,

 मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल में  जानवरों का चारा लेने गई 24 वर्षीय महिला के साथ पांच युवकों ने दुष्कर्म किया। पुलिस के मुताबिक सभी आरोपी वारदात के बाद से फरार हैं और उनकी तलाश की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी उमर और उसके चार साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70 (सामूहिक दुष्कर्म), 87 (महिला का अपहरण) और 123 (अपराध करने के इरादे से किसी को ज़हर या नशीली चीज देना) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह खेतों में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी, इसी दौरान आरोपियों ने उसे घेरकर वारदात को अंजाम दिया।

जंगल में महिला के साथ 5 लोगो ने किया सामूहिक दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की महिला मैनेजर का रिश्वत लेते वीडियो वायरल हुआ है। निपनिया गांव की महिला अपने मृत पति के खाते से पैसे निकलवाने गई थी, तभी मैनेजर अनिता पांडेय ने 10 हजार मांगे, लेकिन 5 हजार देने पर वह मान गई।इस दौरान साथ आए एक ग्रामीण ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। मामला सहकारी बैंक के निपनिया ब्रांच का है। महिला ने जनदर्शन में कलेक्टर से महिला अधिकारी के खिलाफ शिकायत की है। साथ ही पैसों के लेन-देन का वीडियो भी प्रशासन को सौंपा है। शिकायत के बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं।वहीं, भाटापारा विधायक इंद्र साव ने भी ब्रांच मैनेजर की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस महिला अधिकारी के पहले भी कई शिकायतें मिल चुकी हैं।

बलौदाबाजार में बैंक मैनेजर ने 5 हजार रिश्वत ली, VIDEO
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments