Homeशिक्षास्कूल में दो लड़कों ने की आपस में शादी, वीडियो सोशल मीडिया...

स्कूल में दो लड़कों ने की आपस में शादी, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ जमकर वायरल

सोशल मीडिया पर आजकल एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि क्लासरूम में एक लड़का अपने साथी के साथ शादी कर रहा है और क्लास के बाकी बच्चे शादी के मजे ले रहे हैं।

स्कूल की लाइफ हर इंसान को जिंदगी भर याद रहती है। और उसमें भी अगर आप सरकारी स्कूल के छात्र रहे हो, तो फिर दूसरो को भी आपकी स्कूल लाइफ याद रहती है। सरकारी स्कूल में कैसे-कैसे कारनामे होते रहते हैं, ये आपको भी पता ही होगा। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ बच्चे क्लासरूम में शादी का पूरा ड्रामा करते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद आपको भी अपने स्कूल के दिन याद आ जाएंगे।

क्लासरूम में ही कर ली शादी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक लड़का दूल्हा बनता है तो दूसरा लड़का दुल्हन बनता है। इसके बाद जो होता है, उसे देखने के बाद आप भी कहेंगे, वाह भाई-क्या बात है? वीडियो में बच्चे शादी का ड्रामा करते हुए आपको दिखाई देंगे। सबसे पहले दुल्हन की एंट्री होती है। दुल्हन की एंट्री के बाद दूल्हा-दुल्हन का वरमाला और उसके बाद दोनों 7 फेरे लेते हैं। इतना ही नहीं 7 फेरों के बाद दुल्हन की विदाई भी आपको देखने को मिलेगी। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर गर्दा काट दिया है। बच्चों की एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है।

वीडियो को मिले 47.5 मिलियन व्यू

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @krmani43 नाम के यूजर ने शेयर किया है। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा गया है कि 47.5 मिलियन व्यू के लिए सभी का धन्यवाद। इसके साथ ही वीडियो को 5.3 मिलिनय लोगों ने शेयर किया और 4.5 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोगों ने भी कमेंट की कोई कमी नहीं छोड़ी है। एक यूजर ने लिखा- इंडिया में टैलेंट की कमी नहीं है। एक अन्य यूजर ने लिखा- दुल्हन काफी शर्मीली है। आपको ये वीडियो कैसा लगा, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments