Homeछत्तीसगढ़सुशासन तिहार;ढाई घंटे देर से पहुंचे मंत्री-सांसद, शिकायतों के निराकरण नहीं होने...

सुशासन तिहार;ढाई घंटे देर से पहुंचे मंत्री-सांसद, शिकायतों के निराकरण नहीं होने पर अधिकारियों की लगाई क्लास

सुशासन तिहार में अव्यवस्था पर भड़के सांसद बृजमोहन
नगर पालिका और राजस्व विभाग की शिकायतों की भरमार
गर्मी में पसीने से तरबतर अधिकारी और हितग्राही
पटवारी पर कार्रवाई के निर्देश, मंत्री टंकराम वर्मा हुए नाराज

तिल्दा नेवरा के बीएनबी हाई स्कूल परिसर में सुशासन तिहार कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मंत्री टंकराम वर्मा कुछ देर के लिए शामिल हुए। हलाकि मंच से दोपहर ढाई  बजे से मंच संचालक एनाउंस कर मंच पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री टंकराम वर्मा के पहुँचने की बात कहते रहे .लेकिन वे ढाई घंटे बाद साढ़े 4 बजे कार्यक्रम स्थल पहंचे । बतया जा रहा है की भीड़ नही होने के कारण वे कार्यक्रम में देर से शामिल होने पहुंचे .सांसद और मंत्री कार से उतरते ही  सीधे कार्यक्रम में लगे स्टालों पर गए और अधिकारियो और स्टालों पर आवेदन देने पहुंचे लोगो से चर्चा करते मंच पर पहुंचे।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल,मंच पर पहुचते ही माइक को अपने हाथो में लिया और अपने चीर परिचित अंदाज में पहले कार्यक्रम में उपस्थित लोगो से सवाल किए,श्री अग्रवाल ने लोगो से पूछा किसने-किसने आवेदन दिया है।आवेदन देने के बाद जब उन्होंने निराकरण के बारे में पूछा तो लोगो बतया अभी कोई निराकरण नही हुआ है नहीं उन्हें कोई जानकारी नही दी गई है. उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल मंच पर बैठे अधिकारियो पर भड़क गए उन्होंने संबधित अधिकारियो से पूछा सुशासन तिहार में आए शिकायतों का समाधान क्यों नही किया गया है। लेकिन किसी भी जिम्मेदार अधिकारी के से आवज नही आई।

दरअसल कार्यक्रम स्थल पर इतनी गर्मी थी कि स्टालों पर बैठे संबंधित विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों के साथ हितग्राही पसीने से तर बतर होते रहे। मंच पर मात्र तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ और तिल्दा तहसीलदार मौजूद थे .इसके  आलावा  रायपुर से आए अतिरिक्त कलेक्टर नविन ठाकुर और तिल्दा एस डी एम और बड़े अधिकारी कार्यक्रम स्थल पर बने मंच पर बैठकर आवेदनों की निराकरण करने के बजाय वे रेस्ट हाउस के वातानुकूलित हाल में आराम फरमाते मंत्री और सांसद के आने का इंतजार करते रहे। इस बीच जब हितग्राहियों को लगा कि उनके आवेदनों पर तत्काल निराकरण नहीं हो रहा है तो ज्यादातर हितग्राही आवेदन देकर शिविर से वापस लौट गएl यही कारण था कार्यक्रम स्तर पर लगाई गई लगभग 200 कुर्सियों में से ज्यादातर कुर्सियां खाली पड़ी रही। उधर जब इन अधिकारियो को मंत्री और सांसद के आने की जानकारी हुई भागे-भागे कार्यक्रम स्थल पहुंचे..यही करण था सांसद महोदय के सव्लो का जवाब अधिकारी नही दे पाए। .कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर जनता की शिकायतें सुनना था, लेकिन मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा नगरपालिका और तहसील कार्यालय की कार्यप्रणाली को लेकर उठा।

इस बात पर सांसद महोदय ने चिंता जताते हुए कहा नगर पालिका के मुद्दे ज्यादा आए है, ऐसा नही होना चाहिए,उसके बाद बृजमोहन अग्रवाल ने माइनिग विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर नाराजगी जताते हुए अतिरिक्त कलेक्टर को शोकाश नोटिस जारी करने का आदेश दिया ।

इसी तरह मंच पर सबसे ज्यादा मुद्दा तहसील विभाग के कार्यप्रणाली को लेकर उठा। लोगो ने आरोप लगया की तहसील कार्यालय में राजस्व संबंधी मामलों का निराकरण समय पर नहीं हो रहा है। नामांतरण, सीमांकन, बंटवारा समेत कई केस महीनों से लंबित पड़े हैं।ग्राम पंचायत बिलाडी एक ग्रामीण ने पटवारी लोकेश जंघेल पर आरोप लगाया किउनके द्वारा बी 1 में निरक बताया गया है सुधरने के लिए कई बार बोला गया लेकिन पटवारी ने उनकी शिकायत नही सुनी।किसान की बात सुनकर विभागीय मंत्री भड़क गए और शिकायत को  गंभीरता से लेते हुए मंत्री द्वारा पटवारी को तत्काल निलबित करने का आदेश SDM को दिया ।  उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा इस तरह की शिकायते बर्दास्त नही की जाएगी उन्होंने कहा राजस्व विभाग के किसी भी अधिकारी कर्मचारी की शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी ।

शिविर में तीन दर्जन विभागों केस्टाल लगाए गए थे । सबसे ज्यादा आवेदन नगर पालिका और राजस्व विभाग के स्टालों पर हितग्राहियों ने आवेदन जमा किए हैं, नगर पलिका में नाली सफाई से लेकर सड़क मरम्मत रोड लाइट और लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण को लेकर आवेदन दिए गए हैं ,साथ ही नलों में पानी नहीं आने के लिए भी लोगों ने आवेदन दिया है इसी तरह राजस्व विभाग के द्वारा लगाए गए स्लॉट में 400 से भी अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं. इसके अलावा विद्युत विभाग के लगे स्टाल में लगभग 50 आवेदन प्राप्त हुए

सुशासन तिहार कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व नगर पलिका अध्य.महेश अग्रवाल,राम पंजवानी.दीपक शर्मा ,रिंकू अग्रवाल राजकुमार गेडरे लख्मी चंद नागवानी. सहित कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments