कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में बिजली विभाग से जुड़ा करोड़ों रुपये के गबन का बड़ा मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कंपनी के दो वितरण केंद्रों में करीब 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये की वित्तीय अनियमितता का खुलासा हुआ है। मामले में पिपरिया पुलिस ने विभाग में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी मनोज साहू को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में पेश किए जाने के बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला रवेली और मरका विद्युत वितरण केंद्र से जुड़ा है। आरोप है कि कर्मचारी मनोज साहू ने वर्ष 2019-20 से 2022-23 के बीच दोनों वितरण केंद्रों में पदस्थापना एवं प्रभार के दौरान कंपनी की राजस्व राशि बैंक खाते में जमा नहीं कराई।जांच में रवेली विद्युत वितरण केंद्र से 3 करोड़ 17 लाख 90 हजार 699 रुपये की राशि बैंक खाते में जमा नहीं होने का मामला सामने आया। वहीं मरका विद्युत वितरण केंद्र में भी 1 करोड़ 12 लाख 69 हजार 171 रुपये की राशि का हिसाब नहीं मिला। इस तरह दोनों केंद्रों की कुल राशि 4 करोड़ 30 लाख 59 हजार 870 रुपये बताई गई है।पुलिस के अनुसार, पूछताछ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। मामले में पुलिस की आगे की विवेचना जारी है।
बिजली कंपनी में 4.30 करोड़ का गबन! चार साल तक सरकारी खजाने में नहीं पहुंची रकम,
छत्तीसगढ़ में न्याय व्यवस्था की बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। हत्या के केस में उम्रकैद की सजा काट रहे देवीलाल गोंड को छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने 20 जनवरी 2018 को बरी कर दिया था, लेकिन इसकी जानकारी जेल प्रशासन तक नहीं पहुंची। नतीजा यह हुआ कि बरी होने के बाद भी देवीलाल 7 साल 3 महीने तक जेल में बंद रहे। आखिरकार 19 मई 2025 को उन्हें रिहा किया गया।इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार (16 नवंबर) को छत्तीसगढ़ सरकार को देवीलाल को 30 लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया है। इससे पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उन्हें 2 लाख रुपए मुआवजा दिया था। इस राशि को अपर्याप्त मानते हुए देवीलाल ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की थी।
बरी होने के बावजूद 7 साल जेल में रहा युवक:जेल प्रशासन तक पहुंची ही नहीं जानकारी,
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों की खुशियां छीन लीं। कोतमा थाना क्षेत्र के ग्राम खोड़री के पास दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि एक मासूम बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना झींक-बिजुरी मुख्य मार्ग पर खोड़री गांव में ग्राम पंचायत भवन के सामने हुई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइकों पर कुल सात लोग सवार थे। एक बाइक पर छतई गांव निवासी खुमान सिंह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ सवार थे। वहीं दूसरी बाइक पर निमहा गांव के दो युवक सवार थे।इस हादसे में छतई निवासी खुमान सिंह और उनके तीन वर्षीय बेटे ऋषि की मौत हो गई। वहीं दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य युवक ने भी दम तोड़ दिया। इस तरह एक ही हादसे में तीन लोगों की जिंदगी खत्म हो गई। मासूम बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
अनूपपुर में मौत बनकर दौड़ी दो बाइकें पिता-पुत्र समेत 3 की मौत, 4 गंभीर घायल
रूस के केमेरोवो क्षेत्र में यागुनोवो गांव के पास एक विमान हादसे की खबर सामने आई है। क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने विमान दुर्घटना की जानकारी दी है। उनके मुताबिक, यह घटना गांव के पास हुई। हादसे की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाओं को मौके पर भेजा गया। फिलहाल संबंधित अधिकारी दुर्घटना से जुड़ी परिस्थितियों का पता लगा रहे हैं।केमेरोवो क्षेत्र के गवर्नर इल्या सेरेद्युक ने बताया कि दुर्घटना के बाद आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि हादसे से जुड़े हालात की जांच संबंधित एजेंसियां कर रही हैं। गवर्नर ने कहा, ‘घटना की परिस्थितियों का पता संबंधित अधिकारी लगा रहे हैं।’ उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि हादसे में शामिल विमान क्षेत्र के ऊपर से गुजर रहा था। यानी यह विमान केमेरोवो क्षेत्र में किसी पड़ाव के लिए नहीं आया था, बल्कि वहां से होकर जा रहा था।
रूस में बड़ा हादसा: एएन-12 विमान के क्रैश होने से 17 लोगों की मौत की आशंका
छत्तीसगढ़ में मौसम फिर करवट बदलने वाला है। तूफान अकवान की वजह से कई जिलों में आज बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी में बने दबाव की वजह से आज शाम को चक्रवात तूफान का रूप ले सकता है। 20 नवंबर को आंध्र प्रदेश और यानम के तटों को पार कर सकता है। छत्तीसगढ़ में 20 और 21 नवंबर को दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। रायपुर, दुर्ग और बिलासपुर में हल्की बारिश के संकेत है। मौसम विभाग ने बताया कि 16 नवंबर को बंगाल की खाड़ी में बना डीप डीप्रेशन एक ‘चक्रवाती तूफान’ (साइक्लोनिक स्टॉर्म) में बदल सकता है। 17 नवंबर 2026 की शाम तक यह ‘गंभीर चक्रवाती तूफान’ (सीवियर साइक्लोनिक स्टॉर्म) का रूप ले सकता है। उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ने के साथ 19 नवंबर को ‘बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान’ के रूप में आंध्र प्रदेश तट के पास पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी तक पहुंच सकता है। इसके प्रभाव से कई राज्यों में मौसम बदल सकता है। 25 दिनों के भीतर यह तीसरा तूफान बंगाल की खाड़ी से उठ रहा है। समुद्र का पानी ठंडा नहीं हो पाने और हवाओं की अनुकूल स्थिति के कारण चक्रवात बनने की गतिविधियां जारी है।
छ.ग.में करवट फेरेगा मौसम, अकवान चक्रवात की वजह से इन जिलों में होगी बारिश
धमतरी के नगरी-सिहावा रोड पर एफसीआई चौक के पास युवा कांग्रेस और वार्डवासियों ने चक्काजाम किया। यह प्रदर्शन बदहाल सड़क की स्थिति के विरोध में किया गया। प्रदर्शनकारी करीब एक घंटे तक सड़क पर डटे रहे।सिहावा-नगरी स्टेट हाईवे पर कोलियारी तक फोरलेन निर्माण कार्य चल रहा है। इस निर्माण के कारण सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। वाहनों के गुजरने पर धूल के गुब्बारे उड़ते हैं। इससे राहगीरों और वार्डवासियों को काफी परेशानी हो रही है। प्रदर्शन के दौरान भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। पुलिस और अधिकारियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अपनी मांगों पर अड़े रहे। बाद में पुलिस कर्मियों ने बलपूर्वक उन्हें सड़क से हटाया।

