दिल्ली के सत्य निकेतन में 5 मंजिला हॉस्टल की बिल्डिंग रविवार दोपहर करीब 1:30 बजे गिर गई। मलबे में फंसे छात्रों ने अपने परिचितों को फोन किया और बताया कि वे जिंदा हैं। एक युवक ने मलबे के अंदर से अपना वीडियो बनाकर रेस्क्यू की अपील भी की।दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास बनी इस बिल्डिंग में ज्यादातर स्टूडेंट्स रहते थे।चश्मदीदों के मुताबिक हादसे के वक्त छात्र कमरों में थे और बेसमेंट में खुदाई चल रही थी। रेस्क्यू कर लिया गया है। हालांकि अभी यह पता नहीं चला है कि मलबे में कितने बच्चे फंसे हैं।मलबे में दबा युवक दोस्त से फोन पर बोला- बचा लो
मलबे के अंदर से छात्रों ने फोन किया:बताया- हम जिंदा हैं;
जशपुर के कोतवाली क्षेत्र के रडजीता स्टेडियम में आयोजित मटकी फोड़ कार्यक्रम के दौरान कुर्सी को लेकर लड़कियों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर करीब छह लड़कियां आपस में भिड़ गईं और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई।कार्यक्रम के दौरान हुई मारपीट का वीडियो किसी ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लड़कियां एक-दूसरे के साथ मारपीट करती नजर आ रही हैं। घटना के बाद कार्यक्रम स्थल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।बताया जा रहा है कि कुर्सी नहीं मिलने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। मामले में पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर फिलहाल स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।
जशपुर में मटकी फोड़ कार्यक्रम में बवाल, लड़कियों के बीच जमकर मारपीट
कानपुर देहात में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी. अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र में RTO कार्यालय के पास किराए के मकान मेंरहने वाली महिला पर उसके पति ने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान 29 वर्षीय सपना उर्फ आसमा के रूप में हुई है. वह डेरापुर थाना क्षेत्र के डुडौली गांव की रहने वाली थी. सपना अपने 30 वर्षीय पति गजेंद्रपति गजेंद्र संखवार के साथ अकबरपुर में रह रही थी. गजेंद्र मिस्त्री का काम करता है.सपना और गजेंद्र ने करीब दो महीने पहले ही माती कोर्ट में कोर्ट मैरिज की थी. दोनों ने परिवार से अलग अपना घर बसाया था. शादी को अभी ज्यादा वक्त भी नहीं बीता था कि मामूली विवाद ने रिश्ते का दर्दनाक अंत कर दिया.
पहले प्यार, फिर कोर्ट मैरिज और दो महीने बाद हत्या
दंतेवाड़ा के बारसूर थाना क्षेत्र के हिटामेटा जंगल में जानवर का शिकार करने के लिए बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आने से एक नाबालिग की मौत हो गई, जबकि हादसे में एक अन्य नाबालिग घायल हो गया। घायल का इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार, जंगल में जानवर का शिकार करने के लिए बिजली का करंट फैलाया गया था। इसी दौरान दोनों नाबालिग इसकी चपेट में आ गए। करंट लगने से एक नाबालिग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि जंगल में बिजली का करंट किसने और किन परिस्थितियों में बिछाया था।
शिकार के लिए बिछाए गए करंट की चपेट में आए दो नाबालिग, एक की मौत
गुढ़ियारी थाना क्षेत्र के विकास नगर में आयोजित कृष्ण जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान एक अधेड़ पर धारदार चापड़ से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। हमले में उमेंद्र सिंह वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।बताया जा रहा है कि जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान किसी बात को लेकर उमेंद्र सिंह वर्मा और सेवाराम साहू के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर सेवाराम साहू ने धारदार चापड़ से उमेंद्र पर हमला कर दिया। पूरी वारदात वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई।घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी सेवाराम साहू को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए FSL की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान अधेड़ पर धारदार चापड़ जानलेवा हमला,
कोरबा जिले में सर्पदंश से एक 12 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। मृतक की पहचान गोढ़ी देहांतपारा निवासी रामकृष्ण मंझवार उम्र 12 वर्ष के रूप में हुई है, जो कक्षा 6वीं का छात्र था। घटना शनिवार तड़के सुबह करीब 5 बजे की है।मृतक के पिता दीपक मंझवार ने बताया कि उनका बेटा रामकृष्ण रात में अपने बिस्तर पर सो रहा था। तभी अचानक उसके गले में कुछ काटने जैसा महसूस हुआ। नींद में ही उसने झटके में सांप को पकड़कर फेंक दिया। चीख-पुकार सुनकर परिजन जाग गए और बिस्तर के आसपास सांप को ढूंढ निकाला, जो करैत सांप था। गुस्साए परिजनों ने सांप को मार दिया।सांप के काटने के बाद रामकृष्ण की तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को फोन किया, लेकिन एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची।
करैत के डसने से 12 वर्षीय छात्र की मौत,
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को पंजाब प्रभारी के पद से हटाए जाने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अंग्रेजों की तरह फूट डालो राज करो की नीति अपनाती है। पंजाब में भी गुटबाजी हुई। इस पर पलटवार करते हुए भूपेश बघेल ने भाजपा को काले अंग्रेज बताया।भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा ने अंग्रेजों से ‘फूट डालो और राज करो’ की नीति सीखी है। भाजपा वाले ‘काले अंग्रेज’ हैं, वे समाज को बांटने की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुसलमान के नाम पर लोगों को बांटने की कोशिश करती है। इसी तरह आदिवासी समाज को भी अलग-अलग पहचान के नाम पर बांटने का प्रयास किया जा रहा है।प्रभार बदले जाने पर उन्होंने कहा कि ‘क्या भाजपा में प्रभारी नहीं बदले जाते? हंटर वाली से लेकर हाफ पैंट-चड्ढी वाले तक प्रभारी बने।
CM के बयान पर भूपेश बोले-काले अंग्रेज हैं भाजपा वाले

