Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-प्रदेश की चर्चित बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में एक महिला पर आकाशीय बिजली गिरने का लाइव वीडियो सामने आया है। रविवार दोपहर 46 वर्षीय गीता बाई खेत से काम कर घर लौट रही थी। पंडरभठ्ठा मेन रोड पर गीता बाई सिर पर बर्तन लेकर पैदल जा रही थीं, तभी अचानक बिजली गिर गई। जब उसके उपर बिजली गिरी तो पुरे शरीर  से धुआ निकला पुरी घटना CCTVमे कैद हो गई मौके पर से  परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छत्तीसगढ़ में महिला पर बिजली गिरनेका  LIVE VIDEO

यह कहावत तो लगभग सबने सुनी है ‘मियां बीबी राजी तो क्या करेगा काजी’. लेकिन उत्तर प्रदेश के सीतापुर में कहावत में अपने दायरे में बढ़ोतरी की है. नई कहावत कुछ इस तरह बनती दिख रही है कि पति-पत्नी और प्रेमी तैयार, तो विरोध की कोई नहीं दरकार. दरसल सीतापुर के महमूदाबाद में ऐसा ही एक अनोखा प्रेम प्रसंग सामने आया है. जिसमे पति-पत्नी और आशिक तीनों साथ रहने को तैयार हैं. लेकिन परिवार वालों के विरोध के चलते मामला अब घर से बाहर निकल कर थाने तक पहुंच गया है.जब मामला कोतवाली पहुंचा,तो  हर किसी को हैरान कर दिया. पति शुभम वर्मा, पत्नी अंजू और नितिन नामक युवक के बीच रिश्ते को लेकरकाफी देर तक नोकझोंक और समझौते का प्रयास चलता रहा.

मियां-बीवी और आशिक तीनों राजी साथ रहने पर अड़े!

गिनी में भारी भूस्खलन ने भारी तबाही मचा दी है। अचानक हुए भूस्खलन की चपेट में आने से 22 लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए हैं और अपनों की तलाश में परेशान नजर आ रहे हैं।भूस्खलन के कारण बड़ी मात्रा में मलबा जमा हो गया है, जिसके चलते राहत और बचाव कार्य में भी मुश्किलें सामने आ रही हैं। घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव दल मौके पर पहुंच गए और मलबे में फंसे लोगों की तलाश शुरू कर दी गई।प्रशासन की निगरानी में बचाव अभियान जारी

गिनी में भूस्खलन से भारी तबाही, 22 लोगों की मौत
चिरमिरी। हल्दीबाड़ी की खराब सड़क को लेकर कांग्रेसियों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों में पानी भरा होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गड्ढों में रोपा लगाकर सड़क की बदहाली पर जिम्मेदारों का ध्यान आकर्षित किया।कांग्रेसियों का कहना है कि सड़क की हालत लंबे समय से खराब है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के बाद सड़क पर बने गड्ढों की स्थिति और भी खराब हो गई है।विरोध प्रदर्शन के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष और पूर्व महापौर सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेसियों ने सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
सड़क के गड्ढों में कांग्रेसियों ने लगाया रोपा,
सूरजपुर जिले में नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म के बाद नाबालिग गर्भवती हो गई और उसने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। इनमें से  बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। यह मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस के मुताबिक, एक युवक ने नाबालिग को कथित तौर पर बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। घटना के कुछ समय बाद नाबालिग के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। वहां जांच के दौरान पता चला कि नाबालिग प्रेग्नेंट है।  

पेट दर्द की शिकायत पर अस्पताल पहुंची नाबालिग निकली प्रेग्नेंट 

सुपेला थाना क्षेत्र में ठंडा समोसा लाने की बात को लेकर दो बदमाशों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसका इलाज जारी है।जानकारी के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने युवक से समोसा लाने के लिए कहा था। युवक जब समोसा लेकर पहुंचा तो वह ठंडा निकला। इसी बात को लेकर दोनों बदमाश भड़क गए और युवक पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।मामले की शिकायत के बाद सुपेला पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

ठंडा समोसा लाने पर युवक को चाकू मारा, दो गिरफ्तार

छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के कस्बे में दो सगे भाइयों के शव कुएं में मिलने से सनसनी फैल गई। दोनों बच्चे करीब दो दिन पहले कृषि मंडी से लापता हुए थे। तलाश के दौरान दोनों के शव कुएं से बरामद किए गए।बताया जा रहा है कि दोनों मासूम दूसरी और चौथी कक्षा में पढ़ते थे। मामले में बच्चों की मां के प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है।पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

मां के प्रेमी पर दो मासूम भाइयों की हत्या का आरोप,

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments