Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-विदेश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश-विदेश की चर्चित बड़ी खबरे

मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में वन विभाग जंगलों को बचाने कीड़ों का सिर कटवा रहा। साल बोरर कीड़े का सिर 2 रुपए में खरीद रहा है। मकसद कीड़ों को खत्म कर साल (सरई) के जंगलों को बचाना है। अब तक करीब 10 लाख कीड़ों के सिर काटे जा चुके हैं। बदले में ग्रामीणों को 20 लाख रुपए का भुगतान किया जाएगा।दरअसल, साल बोरर कीट ने जिले के जंगलों को प्रभावित कर दिया है। हालात इतने गंभीर हैं कि भारत सरकार से अनुमति मिलने के बाद 1 लाख 46 हजार 784 प्रभावित पेड़ों की कटाई की जाएगी। फिलहाल वन विभाग कीड़ों की संख्या कम करने के लिए ग्रामीणों की मदद से विशेष अभियान चला रहा है।

सरकार ने 20 लाख में खरीदे 10-लाख कीड़ों के सिर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार को जशपुर जिले के दोकड़ा पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा में हिस्सा लिया। इस दौरान उनकी पत्नी कौशल्या साय भी उनके साथ मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान जगन्नाथ का आशीर्वाद लिया और रथ खींचकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।रथयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। जय जगन्नाथ के जयघोष और भक्ति गीतों के बीच पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा नजर आया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं का अभिवादन किया और रथयात्रा की परंपरा को प्रदेश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजन शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

CM विष्णुदेव साय पहुंचे दोकड़ा, रथयात्रा में हुए शामिल
धमतरी जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक स्कूली छात्र ने अपने 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम स्कूल पहुंची और सभी बच्चों को एहतियातन एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई। इसके बाद सभी बच्चों को जिला अस्पताल ले जाकर जांच की गई।मामला जिले के ग्राम सिलौटी का है। जानकारी के अनुसार, कक्षा सातवीं के एक छात्र ने स्कूल में अपने 11 सहपाठियों को दांतों से काट लिया। बताया जा रहा है कि करीब तीन साल पहले इस छात्र को एक कुत्ते ने काटा था। हालांकि, डॉक्टरों ने अभी इसे रेबीज से जोड़कर पुष्टि नहीं की है। एहतियात के तौर पर सभी 11 बच्चों को एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। पूछताछ में छात्र ने बताया कि  कबड्डी खेलते समय कुछ बच्चों ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने  बच्चों को भी दांतों से काट लिया।
धमतरी :एक छात्र ने 11 बच्चों को दांतों से काटा,

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में हरेठी स्थित पापा ढाबा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में ढाबे का एक कर्मचारी पुरुष शौचालय के अंदर कटोरी, प्लेट और अन्य बर्तन धोता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद ढाबे की स्वच्छता व्यवस्था और खाद्य सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल उठने लगे हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए ढाबा संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी करने और नियमानुसार कार्रवाई करने की बात कही है।जानकारी के अनुसार, सक्ती नगर और आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में पापा ढाबा में भोजन करने पहुंचते हैं। एक ग्राहक ने ढाबे के कर्मचारी को पुरुष शौचालय के अंदर बर्तन धोते हुए देखा। इसके बाद उसने पूरी घटना का वीडियो अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया।

ढाबे के शौचालय में धुल रहे थे बर्तन,वीडियो वायरल 

आपने चोरी की कई कहानियां सुनी होंगी. छोटी- मोटी चोरी से लेकर हाई सिक्योरिटी वाली जगहों से बेश कीमती आर्ट, हीरे- जवाहरात, सीक्रेट डॉक्यूमेंट या इन्फॉर्मेशन या फिर घरों में होने वाली साधारण चोरी, ऐसी कई घटनाएं अक्सर सुर्खियों में रहती है. आज कल साइबर चोरी भी आम हो गई है. लेकिन, यहां हम एक विचित्र तरीके की चोरी के बारे में बताने जा रहे हैं. जिसका मकसद समझ से परे है.यह चोरी किसी एक जगह नहीं, बल्कि अलग-अलग देशों में अलग- अलग लोगों ने.की,तीनों जगह चोर महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराकर फरार हो गए थे . इस अजीबोगरीब चोरी के पीछे की वजह भी बड़ी विचित्र है.एक संदिग्ध ने पुलिस को बताया कि मैंने यह चोरी अपनी दबी हुई निराशा और स्ट्रेस को दूर करने के लिए किया है

स्ट्रेस मिटाने के लिए चुराते थे महिलाओं के अंडरवियर!

छत्तीसगढ़ के दुर्ग-रायपुर नेशनल हाईवे-53 पर गुरुवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगी बहनों समेत चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 16 लकर (28), उनकी सगी बहन लक्ष्मी निर्मलकर (26), अमृता की 7 वर्षीय बेटी याचना और 4 वर्षीय डाली शामिल हैं। अमृता का 8 वर्षीय बेटा भावेश गंभीर रूप से घायल है। घटना कुम्हारी थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, स्कूटी (CG 07 DE 5847) पर एक ही परिवार के पांच लोग सवार होकर सोमनी भिलाई-3 से रायपुर के बसंत विहार स्थित अपने मामा के घर जा रहे थे। रास्ते में सुबह करीब 10 से 10:30 बजे के बीच सड़क किनारे खड़े ऑक्सीजन सिलेंडरों से लदे ट्रैक्टर के पीछे स्कूटी जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो महिलाओं और दो बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्ग में खड़े ट्रैक्टर के पीछे घुसी स्कूटी, 4 मौतें

राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में चाकू की नोक पर लूट की वारदात सामने आई है। काम से घर लौट रहे एक मजदूर को तीन नाकाबपोश बाइक सवारों ने मोबाइल मांगने के बहाने रोका। इसके बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसे धमकाया और उसका मोबाइल फोन तथा करीब 1200 रुपये नकद लूटकर फरार हो गए।पीड़ित की शिकायत पर मंदिर हसौद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

मंदिर हसौद इलाके में चाकू की नोक पर लूट,

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और उससे जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली बग्गा से रायपुर स्थित जोनल ऑफिस में पूछताछ की। बताया जा रहा है शेफाली बग्गा का कनेक्शन महादेव ऑनलाइन बुक से जुड़े कथित हवाला ऑपरेटर खंजन जगदीश कुमार ठक्कर से है।जानकारी के मुताबिक, शेफाली बग्गा विदेशों, खासकर दुबई और लंदन से संचालित होने वाले ऑनलाइन बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती थीं। जांच में ऐसे कई डिजिटल साक्ष्य और प्रमोशनल पेज मिले हैं, जिनमें वह बेटिंग ऐप्स का प्रचार करती हुई दिखाई देती हैं। 5 घंटे की पूछताछ के बाद सेफाली बग्गा रवाना हुई। मीडिया के सवालों पर बग्गा ने सारे आरोपों को निराधार बताया है।

रायपुर में स्पोर्ट्स प्रेजेंटर शेफाली-बग्गा से ED की पूछताछ

सरगुजा के मैनपाट में रील बनाने के दौरान खुली जीप से खतरनाक स्टंट करने का वीडियो सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता प्रकाश साहू के खिलाफ FIR दर्ज की है। भाजपा नेता ने अपने साथियों के साथ खतरनाक तरीके से जीप चलाकर रंगबाजी का वीडियो बनाया था, जो ढाई साल पुराना है।जानकारी के मुताबिक, प्रकाश साहू की पत्नी किरण साहू दर्रीपारा वार्ड से पार्षद हैं। 2 जनवरी 2024 को प्रकाश साहू ने साथियों के साथ मिलकर रील बनाई थी। वीडियो सामने आने के बाद अंबिकापुर (मणिपुर चौकी) में शून्य पर केस दर्ज कर डायरी कमलेश्वरपुर थाना भेजा गया।इसके बाद पुलिस ने प्रकाश साहू के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 125 और 281 के तहत मामला दर्ज किया गया है ।

भाजपा नेता ने खुली जीप से किया स्टंट:FIR दर्ज

रायपुर में रेलवे भर्ती बोर्ड की कंप्यूटर आधारित परीक्षा के दौरान नकल का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कमिश्नरेट पुलिस की सतर्कता के चलते थाना डी.डी. नगर क्षेत्र के सरोना स्थित परीक्षा केंद्र में एक अभ्यर्थी को मोबाइल फोन के जरिए नकल करते हुए पकड़ा गया।परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षक को अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। निगरानी बढ़ाने पर सीसीटीवी फुटेज में सामने आया कि वह कंप्यूटर स्क्रीन पर आ रहे प्रश्नों की मोबाइल से तस्वीरें ले रहा था। पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि उसने चेकिंग से बचने के लिए डबल अंडरगारमेंट पहन रखा था और उसके अंदर मोबाइल फोन छिपाकर परीक्षा केंद्र में प्रवेश किया था।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वह किसी नकल गिरोह से जुड़ा है या नहीं

। डबल अंडरगारमेंट पहनकर देने पहुंचा रेलवे एग्जाम

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments