Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की चर्चित बड़ी खबरे

दुर्ग-भिलाई। आपने मनी एटीएम, वाटर एटीएम देखी होगी, लेकिन छत्तीसगढ़ में अब पहली बार चावल के लिए एटीएम शुरू होने जा रहा है। जिससे हितग्राही 24 घंटे में कभी भी अपना राशन ले जा सकेंगे। इसके लिए लिए राशन दुकान खुलने का भी इंतजार नहीं करना पड़ेगा।जल्द ही प्रदेश की पहली मशीन भिलाई के वैशीलनगर के पुराना थाना भवन में शुरू होने जा रही है।शासकीय राशन वितरण के तहत चावल वितरण में अब बड़ा बदलाव होने जा रहा है। प्रदेश में अब पहली बार एटीम मशीन के जरिए 24 घंटे राशन मिल सकेगा। लोगों को कई मामले में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जैसे कि दुकानदार संचालक अपनी सुविधा के अनुसार दुकान बंद करता है, जिससे लोगों को राशन के लिए इतंजार करना पड़ता है। लेकिन कभी-कभी नेटवर्क प्रॉब्लम के चलते चावल वितरण ठप हो जाता है। लेकिन इस मशीन के आने बाद अब लाइन लगने की भी झंझट ख़त्म हो गई है।

छत्तीसगढ़ में 24 घंटे मिलेगा राशन, नहीं करना होगा राशन दुकान खुलने का इंतजार,

सक्ती। सक्ती जिले में एक नाबालिग छात्र का शव खेत में दफन मिला है। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक पिछले तीन दिनों से लापता था, जिसकी तलाश परिजन और पुलिस कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, मृतक 9वीं कक्षा का छात्र था। पुलिस की तलाश के दौरान उसका शव खेत में दफन अवस्था में बरामद हुआ। शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, हत्या के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

खेत में दफन मिला 9वीं के छात्र का शव, तीन दिन से था लापता

राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक युवक की शिकायत पर दो युवतियों के खिलाफ धोखाधड़ी, ब्लैकमेलिंग और जबरन वसूली के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी युवतियों ने पहले उससे नजदीकियां बढ़ाईं और फिर उसकी फोटो एवं वीडियो के आधार पर उसे लगातार ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों ने उसे झूठे रेप केस में फंसाने की धमकी दी और बदनामी का डर दिखाकर 25 हजार रुपये वसूल लिए।पीड़ित के मुताबिक, जब उसने आगे पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसके परिवार और कार्यालय में उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर उसने सिविल लाइन थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

हनीट्रैप का जाल: रेप केस में फंसाने की धमकी देकर वसूले 25 हजार,

राजिम। राजिम के गोबरा नवापारा थाना क्षेत्र स्थित नेहरू घाट पर महानदी में नहाने के दौरान एक युवक के डूब जाने की घटना सामने आई है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी दोनों महानदी में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान दोनों गहरे पानी की ओर चले गए। आसपास मौजूद लोगों और स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि युवक नदी की तेज धारा में लापता हो गया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। युवक की तलाश के लिए नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसका कोई पता नहीं चल सका था।पुलिस ने बताया कि रेस्क्यू अभियान जारी है और युवक की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

महानदी में नहाने के दौरान युवक डूबा, पत्नी को बचाया गया

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में नाबालिग छात्र को किडनैप कर कुछ लड़कों ने जमकर मारपीट की है। उसे अर्धनग्न कर एक युवक ने ताबड़तोड़ 10 मुक्के और थप्पड़ मारे, जिसका वीडियो भी सामने आया है।वायरल वीडियो में किसी के फोन नंबर लेने की बात कही जा रही है। लेकिन मारपीट की वजह साफ नहीं हो पाई है। पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 नाबालिग हैं। मामला अड़भार थाना क्षेत्र का है। आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाला नाबालिग छात्र करीब 11:30 बजे स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। लगभग 12 बजे वो लोग जैसे ही स्कूल के पास पहुंचे। रास्ते में चार बाइकों पर सवार 8 से 9 युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। वे उसे शनि मंदिर के पीछे स्थित गौठान के पास ले गए, जहां उसके साथ मारपीट की गई।परिजनों के अनुसार, आरोपियों ने छात्र के कपड़े उतरवाकर उसके साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। बाइक की चाबी और पैसे छीन लिए। उसके बाद बच्चे करीब 4 बजे घर पहुंचे। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ने बना लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

आत्मानंद स्कूल के स्टूडेंट को अर्धनग्न कर मुक्के-थप्पड़ मारे,

कोल लेवी स्कैम में गिरफ्तार छत्तीसगढ़ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (ईओडब्ल्यू) का दावा है कि रामगोपाल ने पार्टी फंड के नाम पर लगभग 800 करोड़ रुपये जुटाए थे। ये रुपये अलग-अलग समय पर कांग्रेस कार्यालय में बोरी में भरकर पहुंचाये गये थे। जांच एजेंसी ने अग्रवाल पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल, ईओडब्ल्यू कोल लेवी घोटाले में उनसे पूछताछ कर रही है। ईओडब्ल्यू का दावा है कि रामगोपाल ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहते हुए पैसों की मॉनिटरिंग करते थे। कहां पर कितना पैसा भेजना है? कहां पर कितना खर्च करना है? किसे देना है? आदि बातों की जिम्मेदारी उनके पास ही रहती थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने दावा करते हुए बताया कि फंड का मैनेजमेंट रामगोपाल अग्रवाल के माध्यम से होता था। कांग्रेस भवन में रुपये बोरी और कॉर्टून में भरकर लाये जाते थे। फिर इन पैसों को अलग-अलग तरीके से दिल्ली भेजा जाता था। फिलहाल, दिल्ली में पैसे कहां और किसे भेज गए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है।

बोरी में भरकर कांग्रेस भवन पहुंचता था करोड़ों रु, ईओडब्ल्यू का दावा
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments