छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में आइसक्रीम पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस की टीम ने इंद्रा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में छापा मारा और इस रैकेट का खुलासा किया। मौके से 3 युवतियां और 3 कस्टमर पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ जारी है।मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। लॉज के नीचे मिठाई और आइसक्रीम की शॉप भी संचालित थी। बताया जा रहा है कि आसपास के लोगों को इसकी जानकारी थी। नए कस्टमर को यहां आने नहीं दिया जाता था, पुराने कस्टमर जिनके नंबर सेव थे बस उन्हें ही एंट्री मिलती थी। पुलिस को भनक लगी तो रेड मारी। मौके से आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दस्तावेजों की जांच की और मौके से अन्य सबूत भी जुटाए।
नीचे आइसक्रीम शॉप, ऊपर लॉज में चल रहा था सेक्स-रैकेट
राजधानी रायपुर से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है। नानी के घर से लौट रही एक युवती का कथित तौर पर रास्ते से अपहरण कर लिया गया। आरोप है कि युवती को एक घर में बंधक बनाकर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, हाथ बांध दिए गए और उसे खाट के नीचे छिपा दिया गया। समय पर घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने तलाश शुरू की और आखिरकार युवती को सकुशल मुक्त करा लिया।मामला रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक युवती नानी के घर से अपने घर लौट रही थी, तभी आरोपी हनी उर्फ दीपक ने कथित तौर पर उसका अपहरण कर लिया।।पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है और पूरे मामले की जांच की जा रही है।
नानी के घर से लौट रही युवती का अपहरण,
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से दर्दनाक खबर सामने आई है। बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे खड़े पांच लोगों पर अचानक आकाशीय बिजली कहर बनकर टूटी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।घटना सुकमा जिले के कुकानार थाना क्षेत्र के धुररास गांव की है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।बरसात के मौसम में मौसम विभाग लगातार लोगों से खराब मौसम के दौरान पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूर रहने की अपील करता है। सुकमा का यह हादसा भी सभी के लिए एक बड़ी चेतावनी है।
सुकमा में आकाशीय बिजली का कहर 1 मूत 4 झुलसे
राजधानी रायपुर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बीरगांव का है, जहां एक कपड़ा मॉल को निशाना बनाते हुए चोर नगदी और महंगे कपड़े लेकर फरार हो गया। पूरी वारदात दुकान में लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। हैरानी की बात यह है कि इसी इलाके में इससे पहले सरकारी शराब भट्ठी में भी चोरी की घटना सामने आ चुकी है।घटना की सूचना मिलते ही उरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर जल्द ही आरोपी की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी।लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय व्यापारियों में डर और नाराजगी का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि जब लगातार वारदातें हो रही हैं, तब सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।
राजधानी में बेखौफ चोर!मॉल में नगदी और कपड़ोंकी चोरी
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।यह हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के सैगोना चौक के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार ट्रक ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाने की अपील कर रही है।
ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 2 युवकों की मौत
जांजगीर-चांपा जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। लगातार बिजली कटौती और ट्रांसफार्मर की मांग पूरी नहीं होने से नाराज़ ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।मामला जांजगीर जिले के कुटरा गांव का है। यहां के ग्रामीण लंबे समय से लगातार बिजली कटौती से परेशान हैं। उनका कहना है कि गांव में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है और नया ट्रांसफार्मर लगाए जाने की मांग भी लंबे समय से लंबित है।ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने कई बार विद्युत मंडल के अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इससे नाराज़ होकर ग्रामीणों ने पामगढ़–जांजगीर मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।चक्काजाम के कारण सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात प्रभावित रहा।
बिजली कटौती से नाराज़ ग्रामीणों का चक्काजाम
छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में बारिश से कच्चे मकान की एक दीवार ढह गई, हादसे में 2 बच्चियों की मौत हो गई। राऊरपुर गांव में शनिवार रात भर बारिश हुई, रविवार सुबह यह हादसा हुआ। वंशिका कोसले (12) और राधिका कोसले (9) घर के आंगन में दोनों खेल रही थीं, तभी मलबे में दब गई। इसमें एक महिला घायल हुई है।वहीं, सुकमा जिले के कुकानार गांव में बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई, 4 अन्य घायल हैं। सभी युवक खेत में काम करने के बाद बारिश से बचने के लिए इमली के पेड़ के नीचे बैठे थे। तभी दोपहर 3 बजे आंधी के साथ बिजली गिरी। सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अजय नाग (18) ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
बेमेतरा में बारिश से ढही दीवार, 2 बच्चियों की मौत:
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिला अस्पताल में 1 यूनिट ब्लड नहीं मिलने से सिकल सेल एनीमिया से पीड़ित युवती की मौत हो गई। इस लापरवाही के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 2 डॉक्टरों समेत 7 लोगों पर कार्रवाई की है। 4 स्टाफ को नौकरी से निकाल दिया गया है।जांच रिपोर्ट में बात सामने आई है कि, फीमेल वार्ड से ब्लड बैंक की दूरी 30-40 कदम थी। 85 यूनिट खून उपलब्ध था। इसके बावजूद ड्यूटी पर मौजूद स्टाफ ने खुद ब्लड बैंक जाकर मरीज के लिए खून लाने की कोई कोशिश नहीं की। डोनर नहीं होने की जानकारी सीनियर अधिकारियों को नहीं दी, जिससे युवती की जान चली गई। वहीं, 2 डॉक्टरों पर भी निगरानी और इलाज में लापरवाही के आरोप हैं।
30 कदम दूर था ब्लड बैंक, कोई लाने नहीं गया
सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती आखिरकार प्रेम विवाह में बदल गई। छत्तीसगढ़ की रहने वाली अलीशा ने उत्तर प्रदेश के रामपुर पहुंचकर अपने प्रेमी जोगेंद्र से विवाह कर लिया। विवाह के बाद युवती ने अपना नाम बदलकर अदिति रख लिया। इस पूरे घटनाक्रम की इलाके में काफी चर्चा रही।बताया गया कि युवती के परिजन छत्तीसगढ़ पुलिस के साथ उसे वापस ले जाने रामपुर पहुंचे थे। हालांकि, युवती ने स्पष्ट रूप से अपने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया और अपनी इच्छा से जोगेंद्र के साथ रहने की बात कही।विहिप धर्म प्रसार प्रमुख शाखा के जिला प्रमुख अविनाश पटेल के अनुसार, युवक और युवती दोनों बालिग हैं।इस दौरान कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता भी मौके पर मौजूद रहे।
छत्तीसगढ़ की अलीशा बनी अदिति, प्रेमी संग रचाई शादी

