Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में 15 साल की नाबालिग से 2 युवकों ने अलग-अलग समय पर रेप किया है। बताया जा रहा है कि, दोनों को उससे प्यार था। जब वह 2 महीने की प्रेग्नेंट हुई तो परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई, जिसके बाद थाने में शिकायत की गई।हालांकि, बच्चा किसका है अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है। FIR के बाद पुलिस ने दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इससे पहले दोनों एक दूसरे से परिचित नहीं थे। मामला गादीरास थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, लड़की ने कक्षा 8वीं तक की पढ़ाई की है। फिलहाल पढ़ाई छोड़ घर में ही रहती थी।लड़की दोनों युवकों से बातचीत करती थी। दोनों ने इसे प्यार के जाल में फंसाया। फिर अलग-अलग समय पर लड़की इनसे मिलती थी

15 साल की लड़की से रेप, 2 महीने की प्रेग्नेंट

एक तरफ एचआईवी से रोकने के लिए केंद्र और राज्य की सरकार शहर से लेकर गांव तक लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चला रही है, बावजूद इसके संक्रमितों के आंकड़ों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है। कुछ राज्य तो ऐसे भी है जहां हर साल HIVसंक्रमितों के आंकड़े दोगुने हो जाते हैं। इस बीच छत्तीसगढ़ के जांजगीर चापा जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, यहां जिला जेल के 4 बंदी HIV पोजेटिव मिलने से हड़कंप मच गया, हैरानी की बात यह है कि जेल में कैसे इस संक्रमण ने बंदियों को अपनी चपेट में ले लिया? क्योंकि जेल में बंदी पुलिस प्रहरी की देखरेख में रहते हैं। बंदियों में HIV पुष्टि होते ही अब उनके इलाज को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।

रायगढ़ के बाद जांजगीर चापा में मिले HIV पॉजिटिव मरीज,

कानपुर देहात से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों की पारंपरिक परिभाषाओं पर नई बहस छेड़ दी है. यहां एक महिला ने अपने ही दामाद को जीवनसाथी चुन लिया और दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली. शादी के बाद वायरल हुए वीडियो में दोनों लोगों से अपने रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील कर रहे हैं. इस शादी की चर्चा सोशल मीडिया से लेकर स्थानीय स्तर तक हर जगह हो रही है. , महिला और उसके दामाद ने आपसी सहमति से विवाह कर लिया है. शादी के बाद दोनों का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.वीडियो में दोनों अपने फैसले को सही बताते हुए लोगों से उनके नए रिश्ते को स्वीकार करने और आशीर्वाद देने की अपील करते दिखाई दे रहे हैं.

सास को दिल दे बैठा दामाद,कोर्ट में कर ली शादी,

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक ऐसी प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत सामने आया है, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है।..बालोद की यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं। शादी के महज 45 दिन बाद नवविवाहिता अपने पुराने प्रेमी के साथ आधी रात घर से भाग निकली। पति उसे तलाशता रहा, उधर रेलवे ट्रैक पर प्रेमी-प्रेमिका के बीच रिश्ते को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते एक जिंदगी पटरी पर खत्म हो गई। प्रेमी की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।.. करीब ढाई साल पहले उसकी पहचान इंस्टाग्राम के जरिए मोनिका से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती प्यार में बदल गई और शादी के बाद भी दोनों लगातार संपर्क में थे।.

आधी रात बॉयफ्रेंड संग भागी दुल्हन, पति ढूंढता रहा

धमतरी पुलिस ने श्यामतराई वनोपज जांच नाका पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार एक कार और एक पिकअप वाहन के जरिए गांजा की तस्करी की जा रही थी. पुलिस ने दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली, जहां बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ.शुरुआती जांच से मिली जानकारी के मुताबिक यह वाहन जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहा था. अर्जुनी थाना पुलिस की टीम ने जांच के दौरान इस वाहन को पकड़ा. पिकअप वाहन में बेहद शातिराना तरीके से फोम के बीच गांजा के पैकेट छिपाकर रखे गए थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके. हालांकि पुलिस टीम की सतर्कता के चलते तस्करों की यह चाल नाकाम हो गई.

धमतरी; वाहन जांच में 400 किलो से ज्यादा गांजा बरामद,

रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है। तेज रफ्तार कार चालक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी चालक की तलाश कर रही है। रायपुर में इसके पहले भी हिट एंड रन के कई मामले सामने आ चुके है,पुलिस आरोपी पकड़ने CCTVकैमरे खंगाल रही है ..

रायपुर में तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को कुचला,

जांजगीर: ब्लैकमेलिंग से तंग आकर एक युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या का प्रयास किया। मामले में युवक ने एक महिला पर लगातार ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। शिकायत और जांच के बाद पुलिस ने आरोपी महिला को राजनांदगांव से गिरफ्तार कर लिया है। मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है जब युवक ने महिला से दूरी बनाना शुरू किया तो महिला ब्लैकमेलिंग करने लगी। महिला के तंग करने की वजह से युवक ने आत्मघाती कदम उठा लिया मामले की आगे की जांच जारी है।वही युवक से भी पूछ ताछ की जा रही है .

ब्लैकमेलिंग से परेशान युवक ने खाया जहर,

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गुमशुदा नाबालिग बच्ची के मामले में सिलयारी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने सामूहिक दुष्कर्म मामले की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निलंबन आदेश जारी किया है। वहीं मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती बयान में बच्ची ने किसी भी प्रकार के अपराध से इनकार किया था। इसके बाद मामले को खारिज करने का प्रस्ताव वरिष्ठ कार्यालय भेजा गया।इसी दौरान एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें बच्ची के दादा कथित रूप से मामले को दबाने के लिए पैसे लेते दिखाई दिए। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने खारिजी प्रस्ताव को अस्वीकार कर दोबारा विवेचना में नाबालिग का बयान दर्ज किया गया, जिसमें अपराध होने की पुष्टि हुई।

सिलयारी चौकी प्रभारी सस्पेंड;सामूहिक दुष्कर्म मामले में लापरवाही

जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के खोसला गांव में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार युवक की सड़क किनारे खंभे से टक्कर होने के बाद मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतक की पहचान ग्राम पेण्ड्री निवासी अजय कौशिक (25) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, अजय किसी निजी कार्य से कोसला गांव की ओर जा रहे थे।पामगढ़ क्षेत्र स्थित साहू कॉम्प्लेक्स के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार से खंभे से हुई टक्कर इतनी भीषण थी कि अजयकी  मौके पर ही मौत हो गई।

जांजगीर-चांपा;अनियंत्रित बाइक खंभे से टकराई युवक की मौत

उत्तर प्रदेश में छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। टीम गांजा तस्करी के आरोपियों की तलाश में दबिश देने पहुंची थी, लेकिन ग्रामीणों ने उन्हें चोर समझ लिया और मारपीट शुरू कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। बाकी पुलिसकर्मियों ने किसी तरह अपनी जान बचाई।बताया जा रहा है कि आरोपी के ‘चोर-चोर’ चिल्लाते ही ग्रामीण भड़के उठे और टीम पर हमला कर दिया। मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में पुलिस ने 5 लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला कौशांबी (UP) के कोखराज थाना क्षेत्र का है।

UP में गांजा तस्करों को पकड़ने गई रायपुर-पुलिस पर हमला
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments