Homeछत्तीसगढ़रात के सन्नाटे में मौत बनकर पहुंचा हाथी, दो मजदूरों को कुचलकर...

रात के सन्नाटे में मौत बनकर पहुंचा हाथी, दो मजदूरों को कुचलकर मार डाला,टाइगर रिजर्व में दहशत

दिनभर सड़क बनाने के बाद मजदूर चैन की नींद सोने की तैयारी कर रहे थे… उन्हें क्या पता था कि जंगल से मौत उनके डेरे की ओर बढ़ रही है। रात के सन्नाटे में अचानक धरती कांपी, चीख-पुकार मची और कुछ ही मिनटों में दो मजदूरों की जिंदगी खत्म हो गई।,,कोरिया-एमसीबी जिले के गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व से आई यह खबर हर किसी को झकझोर देने वाली है, जहां एक लोनर हाथी ने सड़क निर्माण में लगे दो मजदूरों को कुचलकर मार डाला।

कोरिया/एमसीबी: गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व क्षेत्र में रविवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. सोनहत वन परिक्षेत्र अंतर्गत देवसील गांव की आगे बस्ती में सड़क निर्माण कार्य में लगे दो मजदूरों की एक हाथी के हमले में मौत हो गई. घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं वन विभाग ने जनकपुर रेंज क्षेत्र में एक लोनर (अकेला) हाथी के विचरण की संभावना को देखते हुए ग्रामीणों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की हैय

रविवार रात लगभग 11 से 11:30 बजे के बीच सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर दिनभर की मेहनत के बाद भोजन कर विश्राम कर रहे थे. मजदूरों ने जंगली जानवरों से बचाव के लिए आग जला रखी थी. इसी दौरान अचानक एक हाथी वहां पहुंच गया और सो रहे मजदूरों पर हमला कर दिया.

हाथी के हमले में 22 वर्षीय गौरव की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल 35 वर्षीय अमर सिंह को इलाज के लिए सोनहत अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन अस्पताल पहुंचने से लगभग चार किलोमीटर पहले ही उसने रास्ते में दम तोड़ दिया.

इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है. ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का वातावरण बना हुआ है. मजदूरों और ग्रामीणों ने वन विभाग से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है.

घटना की सूचना मिलते ही गुरु घासीदास तमोर पिंगला टाइगर रिजर्व के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे. वन विभाग द्वारा पंचनामा एवं अन्य आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. अधिकारियों ने प्रभावित परिवारों को शासन द्वारा निर्धारित सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

इधर पार्क परिक्षेत्र जनकपुर के राजाराम रेंजर ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 जून 2026 को जनकपुर रेंज क्षेत्र में एक अकेले हाथी के विचरण की संभावना बनी हुई है. इसे देखते हुए क्षेत्रवासियों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है.

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं और अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें.,सूर्यास्त के बाद एवं सूर्योदय से पहले जंगल क्षेत्र में पैदल या मोटरसाइकिल से आवागमन न करें,हाथी दिखाई देने पर उसके निकट जाने का प्रयास न करें,फोटो या वीडियो बनाने के लिए हाथी के पास न जाएंकिसी भी परिस्थिति में हाथी को उकसाने या उसका पीछा करने की कोशिश न करें.हाथी की उपस्थिति अथवा किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल वन विभाग को दें

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments