Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली वारदात में एक बेटे ने ही अपने माता-पिता, भतीजे और मूकबधिर भतीजी की कुल्हाड़ी से काटकर निर्मम हत्या कर दी।शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम भंवतरा में हुई इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि हत्या का आरोप मृतक दंपती के मंझले बेटे सोनसाय कश्यप पर है, जिसे उसके बेटे गोलू के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश को इस खूनी वारदात की बड़ी वजह माना जा रहा है।सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि आरोपी सोनसाय कश्यप पहले भी अपने छोटे भाई की हत्या के मामले में जेल जा चुका है। गुरुवार को गांव में भारी गम और पुलिस सुरक्षा के बीच चारों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया।

जांजगीर में रिश्तों का कत्ल:बेटे को पुलिस ने हिरासत में लिया 

जशपुर जिले के कांसाबेल थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिमा प्रकाश मिंज (26) को रायगढ़ जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।घटना 9 मई की रात की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, पीड़िता गांव में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होकर रात करीब 9 बजे अपने घर लौटी थीं। वह दरवाजा बंद कर सोने की तैयारी कर रही थीं, तभी आरोपी जबरन घर में घुस आया।आरोप है कि आरोपी ने महिला के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसने मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने बुजुर्ग महिला के साथ दुष्कर्म किया।

72 वर्षीय महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

नारायणपुरआज की भागदौड़ और दिखावे से भरी शादियों के दौर में छत्तीसगढ़ के नारायणपुर से एक ऐसी अनोखी शादी सामने आई है, जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जहाँ एक ओर शादियों में करोड़ों रुपये खर्च कर लग्जरी गाड़ियों और भव्य सजावट का प्रदर्शन किया जाता है, वहीं नारायणपुर जिला पुलिस बल में पदस्थ जवान कुबेर देहारी ने अपनी शादी को सादगी, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश बना दिया। बैलगाड़ी पर निकली बारात, पत्तों से बना मंडप और पारंपरिक सजावट ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। कुबेर देहारी की यह पहल अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।नारायणपुर के डूमर तराई गांव में उस वक्त लोग ठहर गए, जब सजे-धजे दूल्हे को किसी लग्जरी कार में नहीं, बल्कि बैलगाड़ी पर सवार होकर बारात लेकर जाते देखा गया

ना लग्जरी कार, ना करोड़ों का खर्च,बैलगाड़ी से नकली बारात

 छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कमी की खबरों के बीच राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त भंडार उपलब्ध है, खाद्य सचिव रीना बाबासाहेब कंगाले ने आम लोगों से अफवाहों से बचने और पैनिक खरीदारी नहीं करने की अपील की है, सरकार और ऑयल कंपनियां मिलकर सभी पेट्रोल पंपों तक नियमित आपूर्ति सुनिश्चित कर रही हैं.खाद्य सचिव ने बताया कि राज्य में वर्तमान समय में पेट्रोल का 45,474 किलोलीटर और डीजल का 84,654 किलोलीटर स्टॉक उपलब्ध है, जबकि प्रदेश में पेट्रोल की दैनिक खपत 3,635 किलोलीटर और डीजल की दैनिक आवश्यकता 5,873 किलोलीटर है, उन्होंने कहा कि ऑयल डिपो को लगातार आवश्यकतानुसार आपूर्ति मिल रही है और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

पेट्रोल-डीजल को लेकर घबराने की जरूरत नहीं,

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के सादुल्लाह नगर थानाक्षेत्र में बृहस्पतिवार को नकाबपोश हमलावरों ने एक पूर्व ग्राम प्रधान एवं भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष की कथित रूप से पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने जानकारी दी।एक अधिकारी ने बताया कि परसरामपुर गांव में तनाव के मद्देनजर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया गया।पुलिस के मुताबिक, पहले  एक शादी समारोह के दौरान कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था।पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार को कुछ नकाबपोश लोग स्कॉर्पियो गाड़ी से गांव पहुंचे और कथित तौर पर पहले के विवाद को लेकर कुछ ग्रामीणों पर हमला कर दिया।लिस अधीक्षक विकास कुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पूछताछ के लिए चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पूर्व ग्राम प्रधान और भाजपा पदाधिकारी की पीट-पीटकर हत्या

कहते हैं, नजर हटी, दुर्घटना घटी. कुछ ऐसा ही हुआ भखारा थाना इलाके के ग्राम रीवागहन में. जहां खराब हार्वेस्टर को ठीक कराकर घर लौट रहे किसान की हादसे में मौत हो गई. किसान अपने हार्वेस्टर को ठीक कराकर आ रहा था. तभी रास्ते में डबरी के पास उसकी हार्वेस्टर फंस गई. मृतक किसान हार्वेस्टर के फंसे पहिए को देखने के लिए नीचे उतरा. पहिया कीचड़ में फंसा था, जिसे निकालने की कोशिश किसान लाला राम करने लगा. इसी दौरान हार्वेस्टर रिवर्स हो गया. हार्वेस्टर के रिवर्स होने से किसान उसकी चपेट में आ गया.किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. किसान की मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम पसर गया. लोग उस वक्त को कोस रहे हैं जब किसान फंसे हार्वेस्टर को निकालने के लिए नीचे उतरा था.

धमतरी :हार्वेस्टर की चपेट में आने से किसान की मौत

छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ उप जेल के प्रहरी ने 50 हजार की रिश्वत ली है। जेल में बंद मर्डर के आरोपियों को VIP ट्रीटमेंट देने के मकसद से प्रहरी संतोष तिवारी ने उनके परिवार वालों से 1 लाख 30 मांगे थे।पैसे लेने वह घर पहुंचा था, जहां परिजनों को उसने राधे-राधे कहा, फिर पैसे लेकर निकल गया। परिवार के ही किसी सदस्य ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।आरोप है कि, पैसे न देने पर आरोपियों को प्रताड़ित करने की धमकी भी दी गई थी। वीडियो नवंबर 2025 का बताया जा रहा है। वायरल होने के बाद जेल सुपरिंटेंडेंट ने प्रहरी को सस्पेंड कर अंबिकापुर अटैच किया है।

राधे-राधे बोलकर 50 हजार रिश्वत लेकर निकला प्रहरी,

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फ्यूल स्टेशनों पर गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है। इसे देखते हुए रायपुर कलेक्टर ने पेट्रोल पंप एसोसिएशन और पेट्रोल सप्लाई कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। अधिकारियों ने कहा कि पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और किसी भी तरह से घबराने की जरूरत नहीं है।अधिकारियों ने आगे कहा कि वर्तमान में लोग अफवाहों के कारण पैनिक होकर सामान्य से ज्यादा पेट्रोल भरवा रहे हैं। जहां पहले लोग 2 लीटर पेट्रोल डलवाते थे, वहीं अब फुल टैंक करवा रहे हैं, जिससे पंपों पर भीड़ बढ़ रही है।कलेक्टर ने निर्देश दिए हैं कि अब डिपो से 24 घंटे पेट्रोल की सप्लाई की जाएगी। इससे पहले दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक टैंकरों को एंट्री की अनुमति थी। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और पैनिक न हों।

अफसर बोले- अफवाहों से बचें, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक

मुंबई इंडियंस ने रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। मुंबई को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रन चाहिए थे, जिसे टीम ने हासिल कर लिया। जीत के हीरो तिलक वर्मा रहे, जिन्होंने नाबाद 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। दूसरी ओर पंजाब की यह लगातार पांचवीं हार रही।धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 200 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 19.5 ओवर 4 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।पंजाब के लिए प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह ओमरजई ने 17 गेंदों में 38 रन की विस्फोटक पारी खेली। आखिर में जेवियर बार्टलेट ने 7 गेंदों में नाबाद 18 रन जोड़कर टीम को 200 के पार पहुंचाया।

IPL- पंजाब लगातार पांचवां मैच हारी

रायपुर के उरला थाना क्षेत्र के सरोरा इलाके में पारिवारिक विवाद खूनी वारदात में बदल गया।  सरोरा में रहने वाले एक युवक ने अपने ही साले की चाकू मारकर हत्या कर दी। बीती रात करीब 9 बजे हत्या के बाद आरोपी ने खुद डायल-112 पर फोन कर पुलिस को घटना की जानकारी दी और सरेंडर कर दिया। आरोपी का नाम प्रकाश साहू और मृतक का नाम गिरधर गोपाल बताया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई पुलिस कर रही है। रात को दोनों ने साथ में बैठकर शराब पी।शराब पीने के दौरान ताना मारने की बात पर दोनों का विवाद हो गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि प्रकाश ने गिरधर की चाकू मारकर हत्या कर दी।

रायपुर में जीजा ने साले को चाकू मारा…मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोशल मीडिया पर कथित रेव पार्टी का एडवर्टाइजमेंट का मामला सामने आया है। “रेड रूम टेक्नो पार्टी” नाम के इवेंट के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। इन वीडियो में पार्टी का प्रचार गलत और अश्लील तरीके से किया जा रहा है।साथ ही नशे और देर रात तक चलने वाली गतिविधियों को ग्लैमराइज दिखाने की कोशिश भी की जा रही है। इस मामले में स्थानीय लोगों ने और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से जांच की मांग की है, जबकि पुलिस का कहना है कि आयोजकों को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा। मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।यह दावा किया जा रहा है कि 15 मई को पार्टी VIP रोड स्थित एक कैफे में आयोजित की जाएगी, लोगों का कहना है कि जिस जगह का नाम प्रचार किया जा रहा है, वहां पहले भी देर रात तकर संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें सामने आ चुकी हैं।

रायपुर में सोशल मीडिया पर रेव पार्टी का प्रचार.
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments