Homeछत्तीसगढ़“पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें... अफवाह या संकट? छत्तीसगढ़ में फ्यूल को...

“पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें… अफवाह या संकट? छत्तीसगढ़ में फ्यूल को लेकर मची हलचल”

“रायपुर-छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल को लेकर लोगों की बेचैनी बढ़ती जा रही है। राजधानी रायपुर से लेकर बिलासपुर तक पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें दिखाई दे रही हैं। कहीं लोग टंकी फुल करा रहे हैं, तो कहीं पंप पूरी तरह ड्राई हो चुके हैं।

रायपुर के आमानाका पेट्रोल पंप प्रबंधन का कहना है कि सप्लाई पूरी तरह सामान्य है और लोगों में सिर्फ अफवाह फैली है कि पेट्रोल खत्म होने वाला है। लेकिन दूसरी तरफ बिलासपुर में हालात कुछ अलग नजर आ रहे हैं… शहर और आउटर के करीब 13 पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल-डीजल खत्म हो चुका है। सबसे ज्यादा असर एचपीसीएल के पंपों पर देखने को मिला, जबकि बीपीसीएल और कुछ आईओसीएल पंपों पर भी कमी की स्थिति बन गई।

रायपुर के आमानाका में फ्यूल स्टेशन पर लगी लंबी कतारें।

बताया जा रहा है कि बुधवार को टैंकर नहीं पहुंचने के कारण कई पंप सूख गए। हालांकि पंप संचालकों का दावा है कि भुगतान पहले ही किया जा चुका है और डिपो से टैंकर रवाना कर दिए गए हैं। उम्मीद है कि जल्द सप्लाई बहाल हो जाएगी।

स्थिति को देखते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने गुरुवार को ऑयल कंपनियों और पेट्रोल पंप एसोसिएशन की अहम बैठक बुलाई है। प्रशासन का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है और जिले में कोई बड़ा फ्यूल संकट नहीं है।

लेकिन सवाल ये है कि…अगर सब कुछ सामान्य है तो फिर पेट्रोल पंपों पर इतनी लंबी लाइनें क्यों?आखिर अफवाहों ने लोगों में डर पैदा किया या सप्लाई सिस्टम ही लड़खड़ा गया?

फिलहाल प्रशासन हालात सामान्य बताने में जुटा है… लेकिन पेट्रोल पंपों के बाहर लगी लंबी कतारें लोगों की चिंता साफ दिखा रही हैं। अब सबकी नजर कलेक्टर की बैठक और ऑयल कंपनियों की अगली सप्लाई पर टिकी है… क्योंकि अगर अफवाहें इसी तरह फैलती रहीं, तो परेशानी और बढ़ सकती है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments