Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में आपसी विवाद में ननद ने भाभी को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद मर्डर को रेप जैसा दिखाने के लिए उसने लाश के कपड़े फाड़ दिए, ताकि पुलिस गुमराह हो जाए और शक किसी पुरुष पर जाए। आरोपी ने सोशल मीडिया से देखकर ये आईडिया सीखा था।मामला लोहारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिंगारपुर का है। दरअसल, घर के कामकाज और बंटवारे की बात को लेकर ननद-भाभी के बीच तानेबाजी और झगड़ा होता था। दोनों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी थी। जिसके बाद ननद ने प्लानिंग कर भाभी का मर्डर किया। आरोपी चाहती थी कि मामला दुष्कर्म या सामूहिक अपराध जैसा लगे, इसलिए उसने शव को निर्वस्त्र किया।पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ननद ने मर्डर के बाद भाभी के कपड़े फाड़े

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। पांच दिन के भीतर दूसरी मासूम बच्ची दरिंदगी का शिकार हुई है। दरअसल ताजा मामला जिले का है, जहां तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली 8 वर्षीय बच्ची आम बिनने गई थी। इसी दौरान गांव के ही एक अधेड़ व्यक्ति ने बच्ची का मुंह बांधकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था। परिजनों को उस वक्त घटना की जानकारी हुई जब बच्ची घर पहुंची और दर्द की शिकायत करने लगी। इसके बाद परिवार ने पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बच्ची की मां की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

8 साल की बच्ची बनी हैवानियत का शिकार,

छत्तीसगढ़ के तिल्दा में  चूहों का आतंक कहें… या फिर उनकी मौज-मस्ती… क्योंकि यहां चूहे अब सिर्फ अनाज नहीं, बल्कि ठंडे पेय पदार्थों पर भी हाथ साफ कर रहे हैं।गर्मी से इंसान परेशान हैं… तो चूहे भी खुद को ठंडा रखने के लिए मिरिंडा, फ्रूटी, माजा और नारियल पानी का मजा ले रहे हैं… लेकिन उनकी यह मौज व्यापारियों पर भारी पड़ रही है। दुकानदार इन दिनों चूहों की करतूत से खासे परेशान हैं। दुकानों और गोदामों में रखी ठंडी ड्रिंक्स की प्लास्टिक बोतलों को चूहे कुतर रहे हैं। हालत यह है कि रातभर में पूरी की पूरी बोतल खाली हो जाती है।चूहों के डर से अब दुकानदार कोल्ड ड्रिंक्स की बोतलों को अलमारी में बंद करके रखने को मजबूर हैं।इतना ही नहींनारियल के गोदाम भी इन चूहों से सुरक्षित नहीं हैं। वहां भी चूहे नारियल कुतर कर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

तिल्दा में चूहों की ‘समर पार्टी’ से व्यापारी परेशान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में ITBP के जवानों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा गया। बताया जा रहा है कि इस हादसे में तीन जवान घायल  हो गए , जिनमें 2 की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, जवान मंदोड़ा मार्ग पर गश्त में निकले थे। इसी दौरान उनका वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। इसी दौरान पास से गुजर रही एक ट्रक की चपेट में आने से तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गाड़ी में राशन समेत जरुरी सामान थे। हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन की टीम ने राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

नारायणपुर: ITBP जवानों का वाहन पलटने से 3 जवान घायल

छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियों को झारखंड में बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। इसमें 15 लड़कियां कांकेर जिले की है। बताया जा रहा ये सभी नर्सिंग का काम करने गढ़वा गई थीं। वहां पर ट्रेनिंग कर रही थी। 1 लड़की ने शिकायत की है कि पैसे नहीं होने पर उसे बंधक बना लिया गया है।दुर्गूकोंदल क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की ने अपने गांव के एक युवक को मदद के लिए वीडियो बनाकर भेजा है। जिसमें धमतरी जिले के कुरूद की लड़की रोते हुए कहती दिखी कि उसे यहां अच्छा नहीं लग रहा, लेकिन घर जाने के लिए पैसे भी नहीं है।वीडियो में एक महिला कहती है कि ये लड़की पैसा नहीं दी है, इसे नहीं जाने देंगे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो कांकेर कलेक्टर ने संज्ञान में लिया और उन्हें वापस लाने की बात कही है।

छत्तीसगढ़ की 35 युवतियां झारखंड में बंधक:VIDEO
रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक स्कूल परिसर में बड़ा हादसा हो गया। स्कूल की दीवार गिरने से तीन बच्चियां घायल हो गईं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। घायल बच्चियों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, स्कूल की दीवार को JCB मशीन की मदद से तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर गई। बताया जा रहा है कि दीवार के पीछे तीन बच्चियां खेल रही थीं, जिन्हें इसकी भनक तक नहीं लगी। दीवार गिरते ही तीनों बच्चियां मलबे की चपेट में आ गईं। आसपास मौजूद लोगों ने शोर सुनते ही दौड़कर बच्चियों को बाहर निकाला।
 रायपुर के स्कूल में बड़ा हादसा,बच्चियों पर गिरी दीवार,

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शुक्रवार को एक और बेबी एलिफैंट की मौत हो गई। दोपहर में उसका शव डैम के पानी में मिला। वहीं, अलग-अलग जगहों पर तेंदूपत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं पर हाथी ने हमला कर दिया, जिससे वे घायल हो गईं।इसके अलावा जंगली सुअर के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया।शुक्रवार को डोंगाभौना गांव के गोखरा डैम में जब ग्रामीणों ने एक बेबी एलिफैंट का शव पानी में तैरता देखा तो इसकी सूचना हाथी मित्र दल और वन विभाग को दी वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि रात में यहां करीब 20 हाथियों का झुंड मौजूद था। आशंका है कि हाथियों का दल नहाने के लिए पानी में उतरा होगा, तभी बेबी एलीफेंट की डूबने से मौत हो गई।

रायगढ़: डैम में डूबा बेबी एलिफैंट:महिलाओं पर हाथी का  हमला,

छत्तीसगढ़ के दुर्ग नगर निगम कमिश्नर के निज सहायक की कपड़ा फटते तक पिटाई की गई है। कर्मचारी ने व्हाट्सएप्प पर देवी देवताओं और धर्म गुरुओं पर गलत कमेंट किए थे। इसका स्क्रीनशॉट जब बजरंग दल, हिंदू संगठनों को मिला तो वे भड़क उठे। 8 मई को कार्यकर्ता निगम दफ्तर घुसे और कर्मचारी गौतम साहू को पकड़ बाहर निकाला। उसे इतना पीटा कि कपड़े फट गए थे। अन्य स्टाफ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को छुड़ाया और थाने ले गई। बजरंग दल ने निगम कर्मचारी के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। मामला पदमनाभपुर थाना क्षेत्र का है। दुर्ग नगर निगम में गौतम साहू निगम आयुक्त के निजी सहायक के तौर पर प्लेसमेंट कर्मचारी के पद पर काम कर रहा है।

दुर्ग निगम कमिश्नर के PA की पिटाई, कपड़े फाड़े

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में शुक्रवार सुबह एक किसान के खेत के कुएं में तेंदुआ गिर गया। इस दौरान वह पाइप के सहारे निकलने की कोशिश करता रहा। इस दौरान वन विभाग ने बिना ट्रेंकुलाइज किए खाट की मदद से उसे बाहर निकाला, लेकिन बाहर आते ही तेदुंए ने छलांग लगा दी।वहां मौजूद लोगों और गांव में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार के बीच तालाब किनारे खड़े कई ग्रामीण जान बचाने के लिए पानी में कूद गए। इसके बाद तेंदुआ धान के खेत में छिप गया और शाम करीब 5 बजे बालोद-धमतरी मुख्य मार्ग के पास देखा गया। मामला बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जगतरा का है।वन विभाग और प्रशासनिक टीम अब आसपास के 20 गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क कर रही है। ग्राम जगतरा और आसपास के क्षेत्रों में धारा 163 लागू कर दी गई है।

कुएं में गिरा तेंदुआ, बाहर निकलते ही कूदकर भागा,

रायपुर के राजा तालाब इलाके में हुई है।यहां एक युवक ने अधिवक्ता पर चाकू से वार कर दिया। अधिवक्ता की पहचान रमीज खान के रूप में हुई है। इस हमले में रमीज खान बुरी तरह से घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अधिवक्ता रमीज खान की हालत नाजुक बनी हुई है।बताया जा रहा है कि, युवक ने अधिवक्ता रमीज खान की छाती, पसली और पैर पर चाक़ू से हमला किया। इस हमले में रमीज खान गंभीर रूप से घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फ़िलहाल रमीज खान की हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी तरफ सिविल लाइन थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

राजधानी रायपुरमें वकील पर चाकू से हमला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने शुक्रवार को दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया। इस हार के बाद दिल्ली प्लेऑफ रेस से लगभग बाहर हो गई है। वहीं, नाइट राइडर्स की उम्मीदें अभी कायम हैं।अरुण जेटली स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। दिल्ली ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 142 रन बनाए। कोलकाता ने 143 रन का टारगेट 14.2 ओवर में 2 विकेट पर चेज कर लिया।ओपनर फिन एलन ने छक्का मारकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपना शतक भी पूरा कर दिया। उन्होंने 47 गेंद पर 5 चौके और 10 छक्कों के सहारे नाबाद 100 रन बनाए। कैमरन ग्रीन 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

IPL- कोलकाता की लगातार चौथी जीत
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments