Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

महासमुंद/सरायपाली। क्षेत्र के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल शिशुपाल पर्वत में रविवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक और एक नाबालिग युवती की लाश मिलने की खबर सामने आई। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार, दोनों ने शिशुपाल पर्वत की ऊंचाई से कूदकर आत्महत्या की है। मृतकों की पहचान बारीकपाली निवासी डिलेश्वर साव एवं एक नाबालिग युवती के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा हो सकता है, हालांकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।इस दर्दनाक घटना के बाद शिशुपाल पर्वत में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए है

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments