MP के श्योपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर आई है। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में मौके पर ही 4 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची गई , ये पूरा मामला विजयपुर थाना क्षेत्र के खितरपाल गांव का है। ट्रैक्टर-ट्रॉली में 40 से अधिक लोग सवार होकर कहीं जा रहे थे। इसी दौरान वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा मृतकों की पहचान और परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।
मध्यप्रदेश के इस जिले में दर्दनाक सड़क हादसा
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट हादसे में अब तक 20 मौतें हो चुकी हैं। 4 की मौके पर ही जान गई, जबकि 14 की मौत रायगढ़ के अलग-अलग अस्पतालों में हुई। 2 की मौत रायपुर के कालड़ा अस्पताल में इलाज के दौरान हुई।रायपुर में बिहार के रहने आकिब खान और झारखंड के रहने वाले अब्दुल करीम की मौत हुई है। अब्दुल की शादी 20 दिन पहले ही हुई थी। 13 अप्रैल यानी बीते सोमवार को ही आकिब नौकरी पर लौटे थे। वहीं कुल 36 लोग इस हादसे में झुलसे हैं। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, मजदूर बॉयलर ब्लास्ट के बाद निकली 500-600 C तक गर्म स्टीम की चपेट में आए होंगे, जिससे गंभीर रूप से झुलस गए।16 घायलों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी है। इनमें से दोनों का इलाज रायपुर के कालडा हॉस्पिटल में चल रहा है। डॉ कालडा ने बताया दोनों की हालत बहुत नाजुक है। 90% बॉडी जल चुकी है।
20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी;मौत
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक कॉन्स्टेबल ने जिलाबदर बदमाश का बर्थडे सेलिब्रेशन किया। दुर्ग में मोहल्ले में आरोपी का केक कटवाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। SSP ने कार्रवाई करते हुए छावनी थाने में पदस्थ कॉन्स्टेबल नितिन सिंह राजपूत को सस्पेंड कर दिया है। मामला छावनी थाना क्षेत्र का है।वीडियो 1 साल पुराना बताया जा रहा है। कॉन्स्टेबल का आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ मेलजोल था, संदिग्ध व्यवहार पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई। वहीं, शेख अब्बास खान (30) ड्रग्स तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, वह जमानत पर बाहर है। शेख अब्बास खान निगरानीशुदा बदमाश है।
दुर्ग में कॉन्स्टेबल ने जिलाबदर का बर्थडे सेलिब्रेट किया,
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अपने केस की जानकारी लेने पहुंचे पीड़ित पर ASI ने थप्पड़ जड़ दिए। ASI दिनेश तिवारी ने पीड़ित से कहा कि, बड़ा नेता है, तेरी सब नेतागिरी निकाल दूंगा, तुझे जेल भिजवा दूंगा। पीड़ित ने कनपटी पर 15-20 थप्पड़ मारने का आरोप लगाया है, जिससे उसका कान सुन्न पड़ गया है।इस मामले की शिकायत पर SSP रजनेश सिंह ने ASI दिनेश तिवारी को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही फरियादी की शिकायत पर उसी थाने में ASI के खिलाफ FIR भी दर्ज की गई है। पीड़ित ने खुद को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का रिश्तेदार बताता है। मामला रनतपुर थाने का है।
ASI ने केस की जानकारी मांगने पर जड़े 20 थप्पड़
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में वेदांता पावर प्लांट में हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट में अब तक 20 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 36 मजदूर झुलस गए। इनमें से 16 घायलों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में जारी है।मृतकों में 4 छत्तीसगढ़ के, जबकि बाकी यूपी, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल के बताए जा रहे हैं।एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने बताया कि मामले में डभरा थाने में प्लांट प्रबंधन समेत 8-10 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। इसमें कंपनी के चेयरमैन अनिल अग्रवाल और प्लांट हेड देवेंद्र पटेल के नाम शामिल हैं।घटना के 24 घंटे बाद पहुंची औद्योगिक सुरक्षा विभाग की टीम की प्रारंभिक जांच में गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, प्रोडक्शन बढ़ाने की जल्दबाजी में बॉयलर फटा, जबकि तकनीकी खराबी और चेतावनी के बावजूद काम जारी रखा गया।प्रशासन ने मामले की गहन जांच शुरू कर दी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की बात कही है।
छत्तीसगढ़ पावर प्लांट हादसा 10 पर FIR
रायपुर में एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है, जहां पहले दुर्घटना मानी जा रही मौत अब हत्या निकली। डीडी नगर थाना क्षेत्र में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की मौत के मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने साफ कर दिया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या थी। जांच में सामने आया की रात घर में ही पत्नी और बेटियों ने मिलकर वीरेंद्र की हत्या कर दी थी।घटना की वजह मामूली विवाद बताया जा रहा है। मृतक ने बेटी को मोबाइल पर रील देखने से रोका था, जिसके बाद बहस बढ़कर हिंसा में बदल गई। गुस्से में आकर पत्नी और दोनों बेटियों ने लकड़ी के बैट और ईंट से सिर पर हमला कर दिया।हत्या के बाद मामले को छिपाने के लिए इसे बाथरूम में गिरने से हुई दुर्घटना का रूप दिया गया। इतना ही नहीं, पत्नी ने इस आधार पर अनुकंपा नौकरी भी हासिल कर ली।
पति बना ‘बोझ’, परिवार बना कातिल
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार को स्पाइसजेट और अकासा एयर के विमान आपस में टकरा गए।।जानकारी के मुताबिक अकासा का विमान हैदराबाद जाने के लिए तैयार खड़ा था। उसी समय लेह से आया स्पाइसजेट का विमान उससे टकरा गया।हादसे में स्पाइसजेट के दाहिने पंख का हिस्सा अकासा के बाएं तरफ के पिछले पंख में जा घुसा। घटना के बाद एयरपोर्ट स्टाफ ने दोनों प्लेन में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया। हादसे में किसी यात्री को चोट नहीं लगी।घटना के बाद स्पाइसजेट और अकासा के प्लेन दिल्ली में ही खड़े कर दिए गए हैं, यानी इन्हें अगली उड़ान के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। घटना की जांच की जा रही है।
दिल्ली एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट और अकासा के विमान टकराए
बलरामपुर जिले की सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैकरा ने धरने पर बैठने की चेतावनी दी है। उन्होंने कलेक्टर राजेंद्र कटारा से फोन पर कहा कि 24 घंटे के भीतर राजपुर एसडीएम को हटाया जाए, नहीं तो वे कार्यकर्ताओं के साथ दरी बिछाकर धरने पर बैठेंगी। दरअसल विधायक राजपुर में कॉलेज रोड पर सीसी सड़क निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में पहुंची थीं। बुलावे के बावजूद एसडीएम कार्यक्रम में नहीं पहुंचे, जब विधायक तहसील कार्यालय पहुंचीं तो एसडीएम ने उनसे कहा कि वे कार्यक्रम में जाएं या न जाएं, यह उनकी मर्जी है।मामला बलरामपुर जिले के राजपुर अनुविभाग मुख्यालय का है। नेशनल हाईवे 343 से कॉलेज तक 300 मीटर पहुंच मार्ग के सीसी सड़क और नाली निर्माण के लिए 27 लाख रुपए की स्वीकृति कलेक्टर द्वारा डीएमएफ मद से दी गई है।गुरुवार को भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए राजपुर एसडीएम देवेंद्र प्रधान और तहसीलदार कावेरी मुखर्जी को भी सूचना दी गई थी।
विधायक कलेक्टर से बोलीं-24 घंटे में SDM को हटाएं
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में स्थित वन में जंगली हाथी ने 28 वर्षीय व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। वन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित की पहचान केशव के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि सूरजपुर वन क्षेत्र के तहत स्थित कोटबहारा गांव लौटते समय केशव कादेर शाम हाथी से सामना हुआ।उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए ले भेजा।उन्होंने बताया कि हाथी अभी भी इलाके में घूम रहा है और स्थानीय लोगों को सतर्क कर दिया गया है।इस घटना से आक्रोशित स्थानीय ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को शव को अंबिकापुर-प्रतापपुर राज्य राजमार्ग पर रख प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग की। पिछले पांच वर्षों में राज्य में हाथियों के हमलों में 325 से अधिक लोगों की मौत हुई है।
सूरजपुर में जंगली हाथी के हमले में व्यक्ति की मौत
सरगुजा जिले के सुपलगा में एक अनोखी शादी देखने को मिली। परंपरा के विपरीत दुल्हन बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंची। शादी के बाद दूल्हे की विदाई की गई और वह दुल्हन के साथ उसके घर चला गया। दूल्हा अब अपने ससुराल में घर जमाई बनकर रहेगा। युवक के परिवार की सहमति से यह विवाह संपन्न हुआ। मामला मैनपाट ब्लॉक का है।दरअसल पैगा निवासी दुल्हन देवमुनी एक्का का कोई भाई नहीं है। वे चार बहनें हैं, पिता मोहन एक्का एक बड़े किसान हैं। ऐसे में वे ऐसे दामाद की तलाश में थे, जो घर जमाई बनकर उनके साथ रह सके। इसी को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अपनी बेटी का रिश्ता सुपलगा निवासी बरवा परिवार के युवक बिलासुस बरवा से तय किया। बिलासुस घर जमाई बनने के लिए राजी हो गया।
4 बेटियों वाले परिवार ने चुना घर जमाई
कोरबा में पॉक्सो एक्ट और छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहा एक कथित आरोपी गुरुवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर स्थित अधिवक्ता भवन की छत से कूद गया। पुलिस उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी, तभी यह घटना हुई। गंभीर रूप से घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के अनुसार, आरोपी संदीप कुमार अग्रवाल अपने केस से संबंधित दस्तावेजों की नकल लेने के लिए न्यायालय आया था। उसने आरटीआई आवेदन दाखिल किया था, जिसकी सुनवाई के लिए उसे बुलाया गया था। पुलिस को उसके न्यायालय आने की सूचना पहले ही मिल गई थी और एक टीम उसे पकड़ने मौके पर पहुंच गई।
पॉक्सो एक्ट का फरार आरोपी शिक्षक, अधिवक्ता भवन से कूदा
पंजाब किंग्स ने IPL के मौजूदा सीजन में लगातार चौथी जीत हासिल की है। टीम ने गुरुवार को मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से हराया। यह पंजाब की मुंबई पर लगातार तीसरी जीत है। टीम ने पिछले सीजन में भी दो मैच जीते थे।वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब ने 196 रन का टारगेट 16.3 ओवर में 3 विकेट पर हासिल कर लिया। मुंबई ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट पर 195 रन बनाए। इस जीत से पंजाब की टीम पॉइंट्स टेबल के टॉप पर आ गई है। टीम के पास 9 अंक हो गए हैं।रन चेज कर रही पंजाब की टीम ने 45 रन पर दो विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में ओपनर प्रभसिमरन सिंह और कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ 139 रन की साझेदारी करके टीम को जीत दिला दी। वे 39 बॉल पर 80 रन बनाकर नाबाद लौटे। जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर 35 बॉल पर 66 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें शार्दूल ठाकुर ने कैच आउट कराया।

