Homeछत्तीसगढ़सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

सुपर फास्ट:छत्तीसगढ़ के साथ देश की 10 बड़ी खबरे

ईरानी मीडिया ‘प्रेस टीवी’ ने पुष्टि की है कि सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. उनके साथउनके परिवार के कई सदस्य भी मारे गए हैं. इस खबर ने वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव और युद्ध की आशंका को चरम पर पहुंचा दिया है. ट्रंप और इजरायल के दावे के बाद अब ईरानी मीडिया और मुख्य समाचार चैनल ‘प्रेस टीवी’ ने आधिकारिक तौर पर यह पुष्टि कर दी है कि इस्लामिक क्रांतिके सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई, अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए संयुक्त हवाई हमलों में मारे गए हैं. इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर घोषणा करते हुए कहा था, “इतिहास के सबसे क्रूर व्यक्तियों में से एक” अब नहीं रहा. इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी संकेत दिए थे कि खामेनेई का पूरा ठिकाना जमींदोज कर दिया गया है.

इजरायली-अमेरिकी हमलों में अयातुल्ला खामेनेई की मौत

खरोरा थाना अंतर्गत तिल्दाडीह गांव के पास मिली युवक की लाश की गुत्थी को पुलिस और क्राइम ब्रांच ने कुछ ही घंटो में सुलझा लिया। यह मामला एक सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या का निकला, जिसकी मास्टर माइंड मृतक किशोर सारथी की पत्नी रोशनी ही थी। अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मौत के घाट उतार दिया और इसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने इस पूरे मामले में पत्नी समेत कुल चार लोगों को गिरफ्तर कर उन्हें जेल भेज दिया है। रोशनी का खरोरा निवासी लीलेश उर्फ भूरू के साथ अवैध संबंध था।जब मृतक किशोर को इसकी भनक लगी और उसने रोशनी की पिटाई की, तो पत्नी ने उसे रास्ते से हटाने का फैसला कर लिया। रोशनी ने एक थार गाड़ी किराए पर ली। किशोर की बाइक को टक्कर मारी और उसे तीन से चार बार थार से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया।

किराये की थार,से पति को चार बार कुचला,

जशपुर-छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव के बागबहार थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ हुए जघन्य दुष्कर्म मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है, जबकि एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल भी जब्त की है। मामला 16 फरवरी की रात का है। नाटक देखकर अकेली घर लौट रही 17 वर्षीय नाबालिग बालिका को आरोपियों ने बहला-फुसलाकर मोटर साइकिल में बैठाया और जंगल की ओर ले जाकर बारी-बारी से जबरन दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को अचेत अवस्था में छोड़कर फरार हो गए थे।

आधी रात..सुनसान जंगल और 17 साल की लड़की!

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया है। जांच में पता चला है कि पूरा पैसा हवाले का था। रायपुर के ही रहने वाले मिलन शर्मा (25) जो पेशे से कलेक्शन एजेंट है। वह शुक्रवार रात (27 फरवरी) अलग-अलग इलाकों के कारोबारियों से पैसे कलेक्ट कर समता कॉलोनी पहुंचा था। साइबर पुलिस ने उसे वहीं पकड़ लिया।मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है। जांच में गाड़ी की डिक्की से कैश निकले, लेकिन कोई वैध कागजात नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। अब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम इसकी जांच कर रही है। हवाला से जुड़े लोगों का भी पता लगाया जा रहा है।

रायपुर में स्कूटी की डिक्की से 75 लाख कैश पकड़ाया

छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित शराब घोटाले  मामले में आरोपी सौम्या चौरसिया को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायलय से सशर्त जमानत मिल गई है। अदालत ने सोमवार को फैसला सुरक्षित रखा था, जिसके बाद सुनवाई पूरी कर जमानत आदेश जारी किया गया। जानकारी के अनुसार,सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट ने मामले में त्वरित सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने दो सप्ताह के भीतर सुनवाई पूरी करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद हाईकोर्ट ने निर्धारित समय सीमा में दोनों पक्षों की दलीलें सुनकर निर्णय सुनाया।याचिका में सौम्या चौरसिया की ओर से गिरफ्तारी और पूरी कार्रवाई को चुनौती दी गई थी। हाईकोर्ट ने उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी है,

शराब घोटाला केस…सौम्या चौरसिया को मिली बेल
गरियाबंद में थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम बडेगोबरा के सांपसाटी जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डम्प कर रखे गए कुल 46 लाख 31 हजार 500 रुपये नकद, 1 भरमार बंदूक, 33 भरमार राउंड, 1 सुरका रायफल, 32 बीजीएल सेल, 1 लैपटॉप, 2 मोबाइल, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 सिंगल शॉट राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रॉनिक एवं 10 नॉन-इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर सहित भारी मात्रा में नक्सली सामग्री और साहित्य बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्म समर्पण करने वाले माओवादियों से पूछताछ में प्रतिबंधित संगठन के धमतरी-गरियाबंद-नुआपाड़ा डिवीजन के शीर्ष लीडरों द्वारा उक्त क्षेत्र में डम्प छिपाकर रखने की सूचना मिली थी।
मैनपुर के जंगल में माओवादी डम्प का खुलासा,

पाकिस्तान टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गया है। उसने शनिवार को अपने आखिरी सुपर-8 मैच में श्रीलंका को 5 रन से हराया, लेकिन टीम टॉप-4 में जगह नहीं बना सकी। इस नतीजे से न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंच गई है।कैंडी के पल्लेकेले क्रिकेट स्टेडियम में पाकिस्तान को सेमीफाइनल के लिए श्रीलंका को कम से कम 65 रन के अंतर से हराना था। उसे 213 रन का टारगेट चेज कर रही श्रीलंका को 147 रन पर रोकना था। लेकिन, श्रीलंकाई टीम ने 16वें ओवर में 150 रन का आंकड़ा पार कर लिया।पाकिस्तानी टीम ने टॉस जीतकर बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 212 रन बनाए। जवाबी पारी में श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 6 विकेट पर 207 रन ही बना सकी। साहिबजादा फरहान प्लेयर ऑफ द मैच रहे।

पाकिस्तान जीतकर भी टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के कोटा क्षेत्र में रहने वाले एक खाद्य व्यापारी अमृत लाल बिलथरे ने भोपाल के एक कारोबारी सैय्यद इरशाद पर 75 लाख रुपये की ठगी, धोखाधड़ी और विश्वास भंग का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित ने इस मामले में रायपुर पुलिस आयुक्त और थाना सरस्वती नगर में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ एफआईआर (FIR) की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आवेदन स्वीकार कर जांच शुरू कर दी है।“सात्विक एग्रो फूड प्रोडक्ट्स” के संचालक अमृत लाल बिलथरे की मुलाकात उनके पड़ोसी के माध्यम से भोपाल निवासी सैय्यद इरशाद से हुई थी।

राजधानी के व्यापारी से 75 लाख की बड़ी ठगी!
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments