छत्तीसगढ़

RR vs CSK: चेन्नई को हरा राजस्थान ने खोला जीत का खाता, नीतीश के बाद हसरंगा चमके; ऋतुराज की मेहनत पर फिरा पानी

 स्पोर्ट्स डेस्क-मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है।

वानिंदु हसरंगा की घातक गेंदबाजी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह रन से हराकर जीत का खाता खोल लिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए थे। जवाब में चेन्नई निर्धारित ओवर में छह विकेट पर 176 रन ही बना सकी। उनके लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सर्वाधिक 63 रन बनाए।

मौजूदा टूर्नामेंट में यह राजस्थान की तीन मैचों में पहली जीत है। वहीं, चेन्नई की यह लगातार दूसरी हार है। दिलचस्प बात यह है कि इस जीत के साथ राजस्थान अंक तालिका में नौवें पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, सीएसके सातवें स्थान पर है। शीर्ष पर चार अंक और 2.226 के नेट रन रेट के साथ आरसीबी है।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएसके की शुरुआत खराब हुई। उन्हें पहला झटका जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में दिया। उन्होंने रचिन रवींद्र को अपना शिकार बनाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद मोर्चा राहुल त्रिपाठी और कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 39 गेंदों में 46 रनों की साझेदारी हुई। त्रिपाठी 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, गायकवाड़ ने 44 गेंदों में 63 रन बनाए उनके अलावा शिवम दुबे ने 18, विजय शंकर ने नौ, महेंद्र सिंह धोनी ने 16 रन बनाए। रवींद्र जडेजा और जेमी ओवरटन क्रमश: 32 और 11 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में राजस्थान के लिए वानिंदु हसरंगा ने चार विकेट झटके। उनके अलावा जोफ्रा आर्चर और संदीप शर्मा ने एक-एक सफलता हासिल की।

इससे पहले, नीतीश राणा की अर्धशतकीय पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स के सामने 183 रन का लक्ष्य रखा। गुवाहाटी में खेले जा रहे इस मैच में राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 182 रन बनाए। नीतीश के अलावा रियान पराग ने 37 रन बनाए। चेन्नई के लिए खलील अहमद, नूर अहमद और मथीशा पथिराना ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं, रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा को एक-एक सफलता मिली।

राजस्थान की शुरुआत झटके के साथ हुई। यशस्वी जायसवाल (4) को खलील अहमद ने पहले ही ओवर में अश्विन के हाथों कैच आउट कराया। हालांकि, इसके बाद मोर्चा तीसरे नंबर पर आए नीतीश राणा ने संभाला। उन्होंने सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन के साथ दूसरे विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी की और चेन्नई के खिलाफ पावरप्ले का तीसरा बड़ा स्कोर बनाने वाली टीम बन गई। राजस्थान ने पावरप्ले में 79/1 रन बनाए।

इम्पैक्ट खिलाड़ी के तौर पर आए संजू सैमसन 16 गेंदों में 20 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें नूर अहमद ने पवेलियन की राह दिखाई। इसके बाद नीतीश को रियान पराग का साथ मिला। दोनों के बीच 24 गेंदों में 38 रनों की साझेदारी हुई। इस दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज नीतीश ने 21 गेंदों में अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 81 रन बनाकर आउट हुए। धोनी ने उन्हें स्टंप किया। 124 पर तीन विकेट गंवाने के बाद राजस्थान की पारी लड़खड़ा गई। एक छोर पर खड़े कप्तान रियान पराग को शिमरन हेटमायर का साथ मिला, लेकिन यह साझेदारी सिर्फ 26 रनों की ही हो सकी।

पराग को पथिराना ने बोल्ड किया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 37 रन बनाने में कामयाब हुए। इस मैच में ध्रुव जुरेल ने तीन, वानिंदु हसरंगा ने चार, कुमार कार्तिकेय ने एक रन बनाया। वहीं, महीश तीक्षणा और तुषार देशपांडे क्रमश: दो और एक रन बनाकर नाबाद रहे। जोफ्रा आर्चर अपना खाता भी नहीं खोल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button