Homeछत्तीसगढ़इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर की गंदी हरकत, परिजनों का अस्पताल...

इलाज कराने गई महिला से डॉक्टर की गंदी हरकत, परिजनों का अस्पताल में हंगामा

जांजगीर- जांजगीर के चाम्पा स्थित कृष्णा हॉस्पिटल के डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन पर इलाज कराने आई महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। घटना के बाद महिला के परिजन और आक्रोशित लोगों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले को शांत कराया। घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है।

छेड़छाड़ के इस मामले में चाम्पा पुलिस ने आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है। इधर, घटना के बाद से आरोपी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।चाम्पा टीआई जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि महिला के द्वारा छेड़छाड़ की रिपोर्ट लिखाई गई है। मामले में अपराध दर्ज कर जांच में पुलिस जुटी हुई है। अभी डॉक्टर जयप्रकाश देवांगन फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम ने तत्काल इसमें एक्शन दिखाया और रिपोर्ट दर्ज करने के 2 घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से नाबालिक को बरामद कर लिया है। पीड़िता ने बताया कि नाबालिक ने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया है। पुलिस ने मामले में आरोपी को गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments